लाइव न्यूज़ :

रणवीर शौरी का बड़ा खुलासा, कहा- मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई...परेशान होकर देश तक छोड़ना पड़ा...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 23, 2020 14:38 IST

इंडस्ट्री से जुड़ी कड़वी सच्चाई बताने से लेकर अनुराग कश्यप से तू-तू मैं-मैं तक, रणवीर शौरी बीते कुछ दिनों से काफी खुलकर बोल रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उथल पुथल मची हुई है।बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म पर बहस जारी है।

बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से उथल पुथल मची हुई है। कई स्टार्स को आड़े हाथों लिया जा रहा है। बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म पर बहस जारी है। कंगना रनौत ने मैदान में उतरकर कई सेलेब्स को आड़े हाथों लिया है।  लेकिन अकेले उनके साथ ऐसा हुआ है, ये सही नहीं है. बॉलीवुड के और भी ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने इस इंडस्ट्री में खुद को अकेला पाया है।

ऐसे में एक्टर रणवीर शौरी अब मैदान में उतरे हैं और सच्चाई बताई है।  रणवीर शौरी बीते कुछ दिनों से काफी खुलकर बोल रहे हैं। अब रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर कुछ चौंकाने वाली बातें बताई हैं। एक्टर ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है।

 रणवीर ने बताया है कि कैसे एक वक्त उन्हें भी बॉलीवुड में अकेला छोड़ दिया गया था, कैसे उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई थी। रणवीर ने खुलकर अपनी बात सबके सामने रखी है। इसके साथ ही रणवीर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। संघर्ष के दिन किए याद

 रणवीर ट्वीट करते हुए लिखते हैं- मैं किसी का भी नाम नहीं ले सकता क्योंकि मेरे पास कोई सबूत नहीं है। लेकिन मैं इन मुद्दों पर इसलिए बोलता हूं क्योंकि मेरे साथ भी ये सब हुआ है, अकेला छोड़ देना, गलत बोलना, मीडिया में झूठी खबरें फैलाना। मैं 2003-05 तक काफी परेशान रहा हूं।

 मेरे साथ ये सब उन्हीं लोगों ने किया है जिनके नाम आज भी सामने आ रहे हैं। मैं सिर्फ इसलिए बचा रहा क्योंकि मेरे साथ परिवार और दोस्त थे। मुझे तो देश तक छोड़ना पड़ गया था क्योंकि मेरे खिलाफ इतना खराब माहौल बनाया गया। अब ये इत्तेफाक था- नहीं, जानबूझकर किया गया- हां, मैं सिर्फ 33 साल का था

अब रणवीर शौरी ने ये सफाई तब पेश की जब एक यूजर ने उनसे उन लोगों के नाम जानने चाहे जिन्होंने उनके साथ ये सब किया था। यूजर ने कंगना का उदाहण देते हुए रणवीर से भी उन लोगों को शर्मिंदा करने की बात कही। लेकिन रणवीर ने नाम लेने से तो इनकार कर दिया, पर अपने दिल की भड़ास जरूर निकाल ली

टॅग्स :बॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस