लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का आ गया टाइम, दूसरे दिन फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई

By मेघना वर्मा | Updated: February 16, 2019 10:24 IST

रणवीर सिंह को बॉलीवुड के कुछ उन चुनिंदा कलाकारों में गिना जाएगा जिन्होंने बॉक्स ऑफिस को पहले ही दिन बड़ी ओपनिंग फिल्म दी है। गली बॉय ने पद्मावत को भी ओपनिंग के मामले में पछाड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे14 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी फिल्म गली बॉय। फिल्म में रणवीर एक रैपर का रोल निभा रहे हैं जिनकी गर्लफ्रेंड बनी हैं आलिया।

रणवीर सिंह का रैप और आलिया भट्ट का दीवानापन दोनों का ही जादू ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। तभी तो फिल्म के दूसरे दिन भी थिएटर में भीड़ लगातार आ रही है। पहले दिन ही नहीं दूसरे दिन भी जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे दिन गली बॉय ने 13 से 14 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। 

गिना जाएगा सबसे बड़ी ओपन फिल्म देने वालों में नाम

रणवीर सिंह को बॉलीवुड के कुछ उन चुनिंदा कलाकारों में गिना जाएगा जिन्होंने बॉक्स ऑफिस को पहले ही दिन बड़ी ओपनिंग फिल्म दी है। गली बॉय ने पद्मावत को भी ओपनिंग के मामले में पछाड़ दिया है। पद्मावत ने जहां ओपनिंग में 19 करोड़ कमाए थें वहीं गली बॉय ने 19.40 करोड़ रूपये कमाए हैं। वहीं रणवीर और सारा स्टार्र फिल्म सिंबा ने पहले दिन 20.72 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

क्या है फिल्म की कहानी

गली बॉय की कहानी है ली बॉय की कहानी मुराद (रणवीर सिंह) की मुराद पूरी होने की कहानी है। मुंबई के धारावी में रहने वाला मुराद शेख (रणवीर सिंह) के सपने बहुत बड़े है। लेकिन गरीबी और घर के हालत हालात मुराद को तोड़कर रख देते हैं। उसके अंदर एक अलग तरह की जवाला है और उसे रैप में उम्मीद की किरण दिखती है। 

एक दिन कॉलेज में मुराद की मुलाकात रैपर एमसी शेर से होती है और उसे रैप में उम्मीद की किरण दिखती है। कैसे धारावी के स्लम में रहने वाला मुराद रैपर  'गली बॉय' के नाम से मशहूर होता है और  रैपर बनने के लिए किन हालातों का सामना करना पड़ता है, यही है फिल्म की कहानी। साथ ही सफीना अली (आलिया भट्ट) के साथ मुराद की बहुत ही प्यारी और क्यूट लव स्टोरी दिखाई गई है।

फिल्म की कमाई देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को लोग कितना पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म में आलिया के हटेले पन की भी लोगों ने काफी तारीफ की है। 

टॅग्स :गली ब्वॉयरणवीर सिंहआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच