लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर के डिमेंशिया वाले बयान पर रणधीर कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उसे जो चाहे कहने का...

By अनिल शर्मा | Updated: April 1, 2022 08:54 IST

रणधीर ने रणबीर के बयान पर हंसते हुए कहा, 'ऐसा कुछ नहीं हुआ।बिल्कुल नहीं। मैं बिल्कुल ठीक हूं। मुझे अभी कुछ समय पहले (अप्रैल 2021 में) कोविड हुआ था।'

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर कपूर के डिमेंशिया वाले बयान पर रणधीर कपूर ने कहा कि उसे जो चाहे कहने का हक हैरणधीर कपूर ने भतीजे के बयान को खारिज किया और कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं

मुंबईः दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने अपने भतीजे अभिनेता रणबीर कपूर की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह डिमेंशिया के शुरुआती चरण में हैं। रणधीर ने रणबीर की उनके स्वास्थ्य पर टिप्पणी को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वह 'बिल्कुल ठीक' हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रणबीर 'जो चाहे वह कहने के हकदार हैं।'

हाल ही में, रणबीर कपूर ने रणधीर के शर्माजी नमकीन को देखने के बाद की प्रतिक्रिया के बारे में बात की थी। रणबीर ने कहा था कि जब रणधीर ने फिल्म देखी तो उनका तुरंत रिएक्शन ऋषि को फोन करने का था।  रणबीर ने कहा था, "मेरे चाचा रणधीर कपूर, जो डिमेंशिया के शुरुआती दौर से गुजर रहे हैं, फिल्म के बाद मेरे पास आए और कहा कि 'पिताजी से कहो कि वह अद्भुत हैं। और वह कहां हैं, चलो उन्हें बुलाते हैं'। गौरतलब है कि ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लंबी लड़ाई के बाद अप्रैल 2020 में 67 वर्ष की आयु में अभिनेता का निधन हो गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए साक्षात्कार में रणधीर ने रणबीर के बयान पर हंसते हुए कहा, "ऐसा कुछ नहीं हुआ।बिल्कुल नहीं। मैं बिल्कुल ठीक हूं। मुझे अभी कुछ समय पहले (अप्रैल 2021 में) कोविड हुआ था। रणधीर ने कहा कि रणबीर की मर्जी है वह जो चाहता है उसे कहने का हक है। मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। मैं ठीक हूं। वास्तव में, मैं अभी-अभी गोवा से राहुल रवैल के साथ लौटा हूं। हम गोवा उत्सव में थे।"

शर्माजी नमकीन और ऋषि कपूर के बारे में रणधीर कपूर ने क्या कहा?

शर्माजी नमकीन में ऋषि के प्रदर्शन के बारे में बोलते हुए, रणधीर ने कहा, "हमेशा की तरह, वह अच्छे थे। वह बहुत अच्छे अभिनेता थे। फिल्म अच्छी थी।"

टॅग्स :रणबीर कपूरहिन्दी सिनेमा समाचारऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?