लाइव न्यूज़ :

घर के अंदर बैठी आलिया भट्ट की तस्वीर लेने पर रणबीर कपूर लेंगे लीगल एक्शन, बोले- यह निजता का हनन...

By अंजली चौहान | Updated: March 10, 2023 14:56 IST

जिस वक्त फोटो निकाली गई, उस समय आलिया अपने लिविंग रूम में आराम कर रही थीं। तस्वीरें सामने आने के बाद रणबीर कपूर पैपराजी के काफी खफा हो गए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल होने पर रणबीर कपूर का बड़ा एक्शन रणबीर कपूर पैपराजी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगेघटना उस वक्त की है जब आलिया घर में बैठी थीं और की तस्वीरें चुपके से ली गईं

मुंबई: बॉलीवुड के लवेबल कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पैपराजी के खिलाफ लीगल एक्शन लेने के तैयारी में हैं। दरअसल, हाल ही में पैपराजी के फोटोग्राफर ने आलिया भट्ट की उनके घर के अंदर बैठे हुए तस्वीर निकाली थी।

जिस वक्त फोटो निकाली गई, उस समय आलिया अपने लिविंग रूम में आराम कर रही थीं। तस्वीरें सामने आने के बाद रणबीर कपूर पैपराजी के काफी खफा हो गए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं। रणबीर कपूर ने मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये उनकी गोपनीयता पर हमला है जो पूरी तरह से अनुचित और बहुत घटिया है। 

उन्होंने आगे कहा कि वो कानूनी तरीकों से इससे निपट रहे हैं। एक्टर ने कहा, "आप मेरे घर के अंदर शूटिंग नहीं कर सकते।" 

हाल ही में होली के मौके पर रणबीर कपूर और श्रद्धा की नई फिल्म सिनेमाघरों में आई है और फिल्म को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान एक्टर से जब आलिया की तस्वीरें वायरल होने के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कुछ यूं अपनी बात कही। रणबीर ने कहा, "यह निजता का हनन था, आप मेरे घर में शूटिंग नहीं कर सकते और मेरे घर के अंदर कुछ भी हो सकता है, वह मेरा घर है।" 

एक्टर ने कहा कि वह इस विषय पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते लेकिन वह पैपराजी की इज्जत करते हैं। एक्टर ने कहा, "मुझे लगता है कि पैपराजी हमारी दुनिया का हिस्सा है, यह एक सहजीवी संबंध है वो हमारे साथ काम करते हैं, हम उनके साथ काम करते हैं। ऐसी चीजें आपको परेशान कर देती है और आपको किसी के ऐसा करने पर बहुत शर्म आती है।"

घर में बैठी आलिया की तस्वीरें हुई थी वायरल 

बता दें कि पिछले महीने सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल हुई थी। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद आलिया भट्ट ने पैपराजी पर कथित तौर पर उनीक निजता का हनन करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, "क्या मुझसे मजाक कर रहे हो? मैं अपने घर में पूरी तरह से सामान्य तौर पर दोपहर में अपने लिविंग रूम में बैठी थी।

जब मुझे लगा कि कोई मुझे देख रहा है तो मैंने देखा की बगल की इमारत की छत पर दो लोग कैमरा लेकर खड़े हैं यह कहां से ठीक है और क्या इसकी अनुमति है? यह किसी की निजता पर घोर आक्रमण है! एक लाइन जिसे आप पार नहीं कर सकते हैं और यह कहना सही साबित हो रहा है कि आज सभी सीमाएं पार कर दी गई।" इस घटना के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस से संपर्क किया और अभिनेत्री के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज करने के लिए कहा।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल