लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर ने बच्चों संग अपनी बॉन्डिंग को लेकर किया खुलासा, कहा- मुझे अंकल कहलाना पसंद नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 30, 2022 11:38 IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी बच्चों के साथ बॉन्डिंग कैसी है। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता से पूछा गया कि वह बच्चों के साथ कितने अच्छे हैं, जिसपर रणबीर ने उल्लेख किया कि उन्हें विश्वास है कि वह उनके साथ अच्छे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ने अपनी भांजी समारा के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की।समारा रणबीर की बड़ी बहन रिद्धिमा की बेटी हैं।

मुंबई: बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। आलिया ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पेरेंट्स बनने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर बधाईयां मिल रही हैं। फिलहाल, अब एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी बच्चों के साथ बॉन्डिंग कैसी है।

एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता से पूछा गया कि वह बच्चों के साथ कितने अच्छे हैं, जिसपर रणबीर ने उल्लेख किया कि उन्हें विश्वास है कि वह उनके साथ अच्छे हैं। Mashable India के साथ बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं अच्छा हूं या नहीं, लेकिन जब मेरे दो छोटे भाई अरमान और आदर पैदा हुए, जब वे बड़े हो रहे थे, तो वे मेरी पूंछ की तरह थे। मैं जहां कहीं जाता, वे मेरे पीछे हो लेते और वे सचमुच मेरी उपासना करते थे। इसलिए मुझे लगता है कि मैं उनके लिए अच्छा था।"

अभिनेता ने आगे भांजी समारा के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की। समारा रणबीर की बड़ी बहन रिद्धिमा की बेटी हैं। रणबीर ने कहा कि वह 'अंकल' कहलाना पसंद नहीं करते और चाहते हैं कि बच्चे उन्हें आरके (उनके नाम के पहले अक्षर) कहें। उन्होंने कहा कि मेरी एक भांजी है जिसका नाम समारा है जो अभी 11 साल की है और वह थोड़ी शर्मीली है। वह भी दिल्ली में रहती है, लेकिन उसके बड़े होने के दौरान हम काफी करीब थे। 

उन्होंने आगे कहा कि अब वह उस अजीब उम्र में है जहां लड़के थोड़े...लेकिन मैं यह मानना ​​​​चाहूंगा कि मैं बच्चों के करीब हूं। मैं एक कूल अंकल हूं, लेकिन मुझे अंकल कहलाना पसंद नहीं है। मैं उन्हें 'कॉल मी आरके' कहता हूं क्योंकि मैं अंकल का टैग नहीं देता...थोड़ी सी दूरी है, जिससे लोग सोचते हैं कि मैं कूल हूं। मैं यह भी नहीं चाहता कि लोग यह सोचें कि मैं बूढ़ा हो गया हूं। बस मुझे आरके बुलाओ।

फिलहाल, रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही संजय दत्त और वाणी कपूर के साथ शमशेरा में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में अभिनेता पहली बार दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे। करण मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 जुलाई 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। शमशेरा की रिलीज के बाद वह अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। तीन भागों में बनने वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया भी हैं। यह 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?