ऋषि कपूर की तेरहवीं की प्रार्थना सभा में आलिया के साथ नजर आए रणबीर, रिद्धिमा ने लिखा- पापा बहुत याद आते हो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 13, 2020 07:44 AM2020-05-13T07:44:42+5:302020-05-13T07:44:42+5:30
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की तेरहवीं की प्रार्थना सभा मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें एक बार फिर से कपूर परिवार के बेहद करीबी लोग ही पहुंचे।
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। अभी तक फैन्स इरफान खान की मौत की खबर से ऊबर भी नहीं पाए थे कि लेजेन्ड एक्टर ऋषि कपूर की मौत की खबर से एक बार फिर पूरे देश में खलबली मचा दी है। गुरूवार यानि 30 अप्रैल को मुंबई में ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली। ऋषि के निधन से उनका परिवार टूट गया है। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की तेरहवीं की प्रार्थना सभा मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें एक बार फिर से कपूर परिवार के बेहद करीबी लोग ही पहुंचे।
इस दौरान रणबीर कपूर तो आलिया भट्ट के साथ नजर आए, जबकि बेटी रिद्धिमा कपूर ने एक बार फिर से इस मौके की दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपनी भावनाएं व्यक्त कीं हैं। रणबीर आलिया के साथ गाड़ी में देखे गए थे।
रिद्धिमा ने लिखा, आपको हमेशा याद कर रही हूं पापा। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा, आपकी लेगेसी हमेशा बरकरार रहेगी, हम आपसे प्यार करते हैं। इस फोटो में भाई रणबीर कपूर भी नजर आए हैं। दोनों हाथ जोड़े नजर आए हैं।
ऋषि के अचानक निधन से परिवार काफी ज्यादा दुखी है। ऋषि की बेटी रिद्धिमा लगातार पिता की याद में फोटो आदि शेयर करती रहती हैं।लॉकडाउन के चलते अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाई थीं, तब उन्होंने अपनी बात सोशल मीडिया के जरिये रखी थी। इसी तरह से जब वो दिल्ली से सड़क मार्ग से मुंबई पहुंची तो भी उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।
अब तक सामने आई तस्वीरों में 13वीं पर रखी प्रार्थना सभा में भी केवल वही लोग दिखाई दिए जो ऋषि के अस्थि विसर्जन के लिए बाणगंगा गए थे। इसके अलावा बहुत की कुछ करीबी लोग पहुंचे थे।