लाइव न्यूज़ :

रणबीर-आलिया ने शादी में 7 नहीं, सिर्फ 4 फेरे लिए, आलिया के भाई राहुल भट्ट ने किया खुलासा, जानिए वजह

By अनिल शर्मा | Updated: April 15, 2022 13:49 IST

लुभावनी खूबसूरत तस्वीरों को साझा करते हुए, आलिया ने कैप्शन में खुलासा किया कि उन्होंने और रणबीर ने अपने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में अपने पसंदीदा स्थान - वास्तु के "बालकनी" में शादी की।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल भट्ट ने बताया कि कपूर परिवार के विशेष पंडित ने शादी कराईशादी के बाद देर शाम आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं

मुंबईः रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब मिस्टर एंड मिसेज कपूर हैं। शादी के बाद यह हैशटैग के साथ ट्विटर पर ट्रेंड भी करता रहा। दोनों ने 14 अप्रैल को एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंध गए, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। शादी का पूरा कार्यक्रम रणबीर के बांद्रा स्थित घर वास्तु में हुआ। रिपोर्ट की मानें तो आलिया और रणबीर ने सिर्फ 4 फेरे लिए। शादी के बाद आलिया के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने अपने एक साक्षात्कार में इसका खुलासा करते हुए कहा कि नवविवाहितों ने 7 फेरे नहीं लिए, उन्होंने केवल 4 फेरे लिए।

राहुल ने इंडिया टुडे को बताया कि रणबीर और आलिया ने दिलचस्प तरीके से अपनी शादी में सिर्फ चार फेरे लिए। राहुल ने बताया कि कपूर परिवार के विशेष पंडित ने शादी कराई। बकौल राहुल, मैंने शादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जहाँ भाइयों की जरूरत थी। राहुल ने साझा किया कि पंडित ने प्रत्येक फेरा के महत्व को समझाया, "एक होता है धर्म के लिए, एक होता है संतान के लिए। दोनों ने केवल 4 फेरे लेने का फैसला किया। रणबीर और आलिया की शादी कराने वाला पंडित काफी लंबे समय से कपूर के परिवार का हिस्सा रहा है।

शादी में मीडिया को जाने की इजाजत नहीं थी तो फैंस में जोड़े की पहली झलक को लेकर शाम तक उत्सुकता बनी रही। शाम 5 के करीब सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें आने लगीं। इसके बाद आलिया ने खुद शादी की कई तस्वीरें एक खूबसूरत नोट के साथ साझा किए। वहीं एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ जिसमें लवबर्ड्स को अपने प्रियजनों की उपस्थिति में फेरा लेते हुए दिखाया गया है। आरके के वास्तु घर का पूरा इलाका पीली स्वप्निल रोशनी से सजाया गया था, और पल एक रोमांटिक फिल्म की तरह लग रहा था।

लुभावनी खूबसूरत तस्वीरों को साझा करते हुए, आलिया ने कैप्शन में खुलासा किया कि उन्होंने और रणबीर ने अपने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में अपने पसंदीदा स्थान - "बालकनी" में शादी की। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने और रणबीर ने अपने रिश्ते के आखिरी 5 साल एक ही बालकनी में बिताए हैं, इसलिए उन्होंने वहीं शादी कर ली। आलिया ने लिखा- "हमारे पीछे पहले से ही बहुत कुछ है, हम एक साथ और यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं जो प्यार, हंसी, आरामदायक चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़े से भरी हुई हैं। 

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?