लाइव न्यूज़ :

'रामायण' के समय विभीषण करते थे बैंक में नौकरी, फिर इस तरह पूरी की थी सीरियल की शूटिंग

By अमित कुमार | Updated: April 13, 2020 15:26 IST

रामयाण के टीवी पर आने से एक बार फिर यह शो टीआरपी के मामले में सबसे आगे निकल गई है। इस शो को दर्शकों से लगातार प्यार मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरामयाण के टीवी पर आने के बाद से ही उनके पात्रों को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का माहौल गर्म है।हर कोई किरदारों के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहता है। 

देश में लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर कई पुरानी सीरियलों को दोबारा टेलीकास्ट किया जा रहा है। इनमें से सबसे अधिक पॉपुलैरिटी आज भी रामानंद सागर की रामायण की है। हर रोज रामायाण को दो बार टेलीकास्ट किया जा रहा है। रामयाण के टीवी पर आने के बाद से ही उनके पात्रों को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का माहौल गर्म है। हर कोई किरदारों के बारे में अधिक से अधिक जानना चाहता है। 

इसी बीच रामायण में विभीषण का किरदार निभाने वाले मुकेश रावल को लेकर एक पुरानी बात सामने आ रही है। बृजमोहन नामक शख्स ने फेसबुक पर एक लेख के जरिए दावा किया है कि मुकेश रावल रामायाण के समय बैंक ऑफ़ बडौदा में काम किया करते थे। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ़ बडौदा के वो स्टाफ, जिन्होंने वर्ष 1987-88 के बाद बैंक ज्वाइन किया है। उनमें से कम लोग जानते होंगे कि धारावाहिक 'रामायण' में विभीषण का अभिनय करने वाले मुकेश रावल बैंक ऑफ़ बडौदा के लिपिक वर्ग के स्टाफ थे। उस समय गोवलिया टैंक शाखा, मुम्बई में कार्यरत थे। 

रामायण की व्यस्तता के कारण बैंक की ड्युटी पर कम आ पाते थे। उनकी गैरहाजिरी को लेकर बैंक ने उन्हें नोटिस दिया था। बाद में उनकी लोकप्रियता को देखते हुये बैंक के उच्च अधिकारियों ने उन्हें स्पेशल लीव प्रदान की थी। मुकेश रावल के साथ बैंक की मैरिन ड्राइव, मुम्बई शाखा में काम किये मेरे मित्र सुरेश जैन ने बताया वह रामायण में काम करने के पहले से ही गुजराती रंगमंच के लोकप्रिय अभिनेता थे। 

बैंक की 2001 में आई स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना में उन्होंने सेवानिवृत्ति ले ली थी। 2016 में उनकी मृत्यु एक रेल दुर्घटना में हो गई। उन्होंने गुजराती फिल्मों के अलावा बालीवुड की ज़िद, तिरंगा, कोहराम आदि फिल्मों में भी काम किया है।

टॅग्स :रामायणरामानंद सागरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!