रामायण के सुमंत का इस टीवी एक्टर से है गहरा नाता, जानिए क्या है खास रिश्ता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 13, 2020 02:13 PM2020-05-13T14:13:02+5:302020-05-13T14:13:22+5:30

रामायण शो में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को एक वक्त पर लोग भगवान ही समझने लगे थे।

ramayan sumant chandrashekhar vaidya life struggle | रामायण के सुमंत का इस टीवी एक्टर से है गहरा नाता, जानिए क्या है खास रिश्ता

जानिए कौन हैं रामयण के सुमंत (ट्विटर फोटो )

Highlightsभारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जो सीरियल धमाल मचा रहा है वह है रामायण।रामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बना दिया

भारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जो सीरियल धमाल मचा रहा है वह है रामायण।रामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बना दिया। हर कोई इस वक्त रामायण देखना ही पसंद करे हैं। खास बात ये है कि फैंस शो से जुड़ी पर्दे के पीछे की कहानी जानने को भी जमकर आतुर नजर आ रहे हैं। रामानंद सागर की रामायण ने कलाकारों को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी दी कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लग गए।

शो में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया  को एक वक्त पर लोग भगवान ही समझने लगे थे। इस सीरियल में एक अहम किरदार था सुमंत का। रामायण के सुमंत का असली नाम चंद्रशेखर वैद्य है।

चंद्रशेखर फिल्‍मी दुनिया के एक दिग्‍गज कलाकार रहे हैं। खास बात ये है कि उनका पोता भी एक बड़ा एक्‍टर है। टीवी की दुनिया में नाम कमा रहे शक्‍त‍ि अरोड़ा असल में 'रामायण' के 'सुमंत' चंद्रशेखर के पोते हैं। शक्‍त‍ि को 'तेरे लिए', 'मेरी आश‍िकी तुमसे ही' और 'पवित्र रिश्‍ता' जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।

'रामायण'  में सुमंत महाराजा दशरथ के महामंत्री थे। सीरियल में चंद्रशेखर ने बेहद शानदार एक्टिंग की थी। उन्‍होंने 100 से अध‍िक फिल्‍मों में छोटे-बड़े रोल किए। उन्‍होंने साल 1954 में 'औरत तेरी ये कहानी' से ऐक्‍ट‍िंग की दुनिया में कदम रखा।


एक्टर ने बचपन में काफी गरीबी का भी सामना किया था। वह भारत छोड़ो आनंदोलन में भी भाग लिया था।चंद्रशेखर वैद्य मुंबई आने के बाद कोरस में सिंगर बने। ऐसे में एक बार रामानंद सागर ने 
सुमंत का रोल उनको ऑफर किया था। जब उनको रामायण को रोल मिला था तब वह 65 साल के थे।

चंद्रशेखर जी की फिल्‍मोग्राफी में 'सुरंग', 'बरसात की एक रात', 'कटी पतंग', 'शराबी' और 'शक्ति' जैसी सुपरहिट फिल्‍में भी शामिल हैं। शक्‍ति का उनके नाना के साथ बेहद करीबी रिश्ता है वह अपने नाना के साथ की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।

Web Title: ramayan sumant chandrashekhar vaidya life struggle

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे