शनिवार को रामानंद सागर की 'उत्तर रामायण' हुई खत्म, लोगों ने कहा- #ThankYouRamayan

By अमित कुमार | Published: May 3, 2020 09:24 AM2020-05-03T09:24:30+5:302020-05-03T09:24:30+5:30

रामानंद सागर की रामायण ने कलाकारों को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी दी कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लग गए। अपने मनपसंद धारावाहिक के खत्म होने से फैंस मायूस हैं।

Ramayan becomes most viewed entertainment programme fans thanks to doordarshan | शनिवार को रामानंद सागर की 'उत्तर रामायण' हुई खत्म, लोगों ने कहा- #ThankYouRamayan

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsदेशभर में लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन अपने यादगार कार्यक्रमों को दोबारा प्रसारित कर रहा है।“रामायण” को पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी।

रामानंद सागर की 'उत्तर रामायण' को भी रामायण की तरह फैंस से भरपूर प्यार मिला। लव-कुश के रामकथा को सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस भावुक नजर आए। शनिवार को टेलिकास्ट किए गए एपिसोड में सीता अपने दोनों पुत्रों को भगवान राम को सौंप कर धरती में समा जाती हैं। यह सीन देखने के बाद लोगों लगातार सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस लॉकडाउन में 'रामायण' और 'उत्तर रामायण' के पुन प्रसारण के लिए दूरदर्शन को थैंक्यू कह रहे हैं।

भगवान राम के जीवन पर आधारित “रामायण” का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद साल 2020 में लॉकडाउन की वजह से इसका प्रसारण दोबारा किया गया। इस बार भी लोगों ने इस धारावाहिक को भरपूर प्यार दिया। रामायण जैसे यादगार कार्यक्रमों की वजह से दूरदर्शन भारत का सबसे ज्यादा देखा गया चैनल बन गया।

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन अपने यादगार कार्यक्रमों को दोबारा प्रसारित कर रहा है, ताकि लोग घर में ही रहें। इस दौरान निजी प्रसारकों की दर्शक संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। दूरदर्शन ने हिंदू उपाख्यान रामायण से शुरुआत की और फिर महाभारत, शक्तिमान और बुनियाद जैसे अपने समय के बेहद लोकप्रिय धारावाहिकों को लॉकडाउन के दौरान दोबारा दिखाना शुरू किया।

 

Web Title: Ramayan becomes most viewed entertainment programme fans thanks to doordarshan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे