असल जीवन में राम भक्त हैं 'रामायण' के रावण, नहीं करना चाहते थे 'लंका नरेश' का रोल

By अमित कुमार | Published: April 8, 2020 02:12 PM2020-04-08T14:12:20+5:302020-04-08T14:12:20+5:30

इस सीरियल में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार की वजह से वह आज भी लोगों के बीच पॉपुलर हैं।

ramanand sagar ramayan role offer to arvind trivedi for and he became so popular | असल जीवन में राम भक्त हैं 'रामायण' के रावण, नहीं करना चाहते थे 'लंका नरेश' का रोल

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsरावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी असल जीवन में राम भक्त हैं और उनकी भक्ति में मग्न रहते हैं। 81 साल के हो चुके अरविंद त्रिवेदी इन दिनों रामायण देख रहे हैं और दिन भर राम-राम जाप कर अपना समय काट रहे हैं।

इन दिनों एक बार फिर रामानंद सागर की रामायण लोगों के बीच चर्चा में है। इस धार्मिक शो ने कमबैक के साथ ही टीआरपी रेटिंग में नया रिकॉर्ड कायम किया है। रामायण में काम करने वाले कलाकारों को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का माहौल गर्म है। इस सीरियल में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था। अपने इस किरदार की वजह से वह आज भी लोगों के बीच पॉपुलर हैं। 

हालांकि, अरविंद त्रिवेदी ने एक इंटरव्यू में साफ किया था कि वह रावण का रोल नहीं करना चाहते थे। उनकी इच्छा केवट का रोल प्ले करने की थी, लेकिन रामानंद सागर ने उन्हें रावण का रोल ऑफर कर दिया। रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी असल जीवन में राम भक्त हैं और उनकी भक्ति में मग्न रहते हैं।  81 साल के हो चुके अरविंद त्रिवेदी इन दिनों रामायण देख रहे हैं और दिन भर राम-राम जाप कर अपना समय काट रहे हैं। 

वहीं रामानंद सागर ने अरविंद त्रिवेदी की चाल-ढाल देखकर काफी प्रभावित थे और वह समझ गए थे अरविंद रावण बनने योग्य हैं। लिहाजा उन्होंने रावण के लिए उन्हें फाइनल किया। अरविंद त्रिवेदी द्वारा निभाया गया रावण का रोल आज भी सबसे अधिक प्रसिद्ध है। इसके बाद कई कलाकारों ने रावण का रोल प्ले किया, लेकिन जो पहचान अरविंद त्रिवेदी को मिली वो और किसी को नहीं मिल सकी।

Web Title: ramanand sagar ramayan role offer to arvind trivedi for and he became so popular

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे