लाइव न्यूज़ :

एक लड़की संग डांस करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रामगोपाल वर्मा का वीडियो, ट्वीट करते हुए कहा, यह मैं नहीं हूँ

By वैशाली कुमारी | Updated: August 23, 2021 21:07 IST

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा की भले ही काफी समय से कोई फिल्म हिट ना हुयी हो लेकिन रामगोपाल वर्मा हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक लड़की संग डांस करते शख्स का वायरल हुआ वीडियोसोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि वीडियो में दिख रहे शख्स राम गोपाल वर्मा हैंराम गोपाल वर्मा ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा उनकी पिछले लंबे अरसे से कोई सफल फिल्म नहीं रही इसके बावजूद रामगोपाल वर्मा आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा के नाम से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ डांस करता नजर आ रहा है।  

 कसम खा कर कहा यह मैं नहीं हूँ: 

वीडियो वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि वीडियो में दिख रहे शख्स राम गोपाल वर्मा हैं। जिसके बाद राम गोपाल वर्मा ने खुद ट्वीट करते हुए वीडियो की सच्चाई बताई है। राम गोपाल वर्मा ने एक सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट को कोट रीट्वीट करते हुए लिखा, 'सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, मैं बालाजी, गणपति, यीशू सहित कई अन्य की कसम खाता हूं, ये मैं नहीं हूं।'

 इससे पहले तालिबानियों की कर चुके हैं आलोचना: 

इससे पहले रामगोपाल वर्मा ने एक वीडियो शेयर कर तालिबानियों की आलोचना की है और उन्हें जानवर बताया। वीडियो में बंदूकों से लैस कुछ लड़ाके दिख रहे हैं जो अजीब तरह से खाना खा रहे हैं। इनमें कुछ लड़ाके तो कुर्सी पर भी अजीब तरह से बैठे दिख रहें हैं तो कुछ फर्श पर बिछी कालीन पर बैठकर बेतरतीब तरीके से खाना खा रहे हैं।

 वीडियो शेयर कर कहा, जानवर हैं ये सब: 

इस वीडियो को शेयर कर राम गोपाल वर्मा ने कैप्सन लिखा है कि, ‘आप देख सकते हैं तालिबानी किस प्रकार के जानवर हैं, वे राष्ट्रपति भवन में कैसे खाना खा रहे हैं।’ खाने खाने के असभ्य तरीके की बात कर वर्मा यह कह रहे हैं कि ये लड़ाके जानवर हैं।

टॅग्स :राम गोपाल वर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!