लाइव न्यूज़ :

राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक, नहीं आया है अभी तक होश, अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर

By भाषा | Updated: August 14, 2022 13:03 IST

दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती राजू श्रीवास्तव की स्थिति अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं है। वह अब भी बेहोश हैं। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनके मस्तिष्क को क्षति पहुंची है।'

Open in App

नयी दिल्ली: लोकप्रिय हास्य कलाकार-अभिनेता राजू श्रीवास्तव की स्थिति में कोई सुधार नहीं है और वह अब भी यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। अस्पताल के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। श्रीवास्तव (58) को बुधवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। उसी दिन उनकी 'एंजियोप्लास्टी' की गई थी।

सूत्रों ने कहा, ''श्रीवास्तव की हालत नाजुक है और वह जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं। उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं है। वह अब भी बेहोश हैं। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनके मस्तिष्क को क्षति पहुंची है।'' शुक्रवार को श्रीवास्तव के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम पेज पर एक आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि उनकी हालत ''स्थिर'' है।

परिवार ने बयान में कहा था, ''राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। निरंतर प्रेम और समर्थन के लिए सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद।'' परिजनों ने लोगों से ‘‘किसी भी अफवाह अथवा गलत खबर पर ध्यान नहीं देने’’ का भी अनुरोध किया था।

यहां एक होटल के जिम में व्यायाम के दौरान कॉमेडियन को दिल का दौरा पड़ा था। श्रीवास्तव, 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद पहचान मिली थी। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन के प्रतियोगियों में से एक थे। श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं।

टॅग्स :राजू श्रीवास्तवएम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?