लाइव न्यूज़ :

राजू श्रीवास्तव के लिए दुआओं का दौर तेज हुआ, कॉमेडियन के मैनेजर ने कहा- राजू का ब्रेन डेड नहीं है, लेकिन दिमाग की नसों में...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2022 14:52 IST

अभिनेता राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने वीडियो में कहा, "भाई राजू श्रीवास्तव...आप जल्दी से अच्छे हो जाइए...हम सभी आपके लिए दुआ कर रहे हैं..

Open in App
ठळक मुद्देराजू को 10-अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद एम्स (दिल्ली) में भर्ती कराया गया था। भर्ती वाले दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी और तब से वे वेंटिलेटर पर हैं।राजू श्रीवास्तव के मैनेजर ने कहा है कि उनका ब्रैन डेड नहीं हुआ है वह बेहोश हैं।

नई दिल्लीः राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी नाजुक है। वह वेंटिलेटर पर हैं। उनके लिए दुआओं का दौर तेज हो चुका है। फिल्म और स्टैंडअप कॉमेडी से जुड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं मांगी हैं। गुरुवार को खबर आई कि उनके ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया है। इस बीच राजू के मैनेजर ने कहा कि उनका ब्रेन डेड नहीं हुआ।

 राजू के प्रबंधक मकबूल ने कहा कि डॉक्टर उनके इलाज पर काम कर रहे हैं। उनका ब्रेन डेड नहीं है। बकौल मैनेजर, "वह बेहोश हैं…कुछ दवाओं का उनपर असर नहीं हो रहा था इसलिए उन्हें इंजेक्शन दिए गए। मकबूल ने कहा कि उनके दिमाग की कुछ नसों में सूजन आ गई है। इससे पहले कॉमेडियन सुनील पाल ने बताया था कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है।

राजपाल यादव ने की प्रार्थना

अभिनेता राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने वीडियो में कहा, "भाई राजू श्रीवास्तव...आप जल्दी से अच्छे हो जाइए...हम सभी आपके लिए दुआ कर रहे हैं...बेसब्री से आपका इंतजार कर रहे हैं।" राजपाल ने कहा- "आपका परिवार, शुभचिंतक सब आपके ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं।"

उधर, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी कॉमेडियन के जल्द स्वास्थ्य होने को लेकर दुआ मांगी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- राजू भाई इसका मुकाबला करो और बाहर आओ। आपने अब तक की सभी लड़ाइयाँ जीती हैं और आप इसे भी जीतेंगे। देश आपके लिए दुआ कर रहा है और आपके साथ हंसने का इंतजार कर रहा है। गीतकार मनोज मुंतशिर ने ट्वीट किया- राजू भाई, हिम्मत मत हारना। बस थोड़ा सा जोर और लगा दो। हमारे हाथ प्रार्थना में जुड़े हैं।

इस बीच ऐक्टर शेखर सुमन ने बताया है कि वह कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव से 15-दिन पहले एक शो के दौरान मिले थे। शेखर ने कहा, "मैंने देखा कि वह (राजू) थोड़े कमजोर दिख रहे थे। मैंने उन्हें सलाह दी थी...कि उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।" राजू को 10-अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद एम्स (दिल्ली) में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी और तब से वे वेंटिलेटर पर हैं।

टॅग्स :राजू श्रीवास्तवएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?