लाइव न्यूज़ :

पत्रलेखा पहले मुझे एक नीच आदमी समझती थीं, बोले राजकुमार राव- उनको लगा था कि यह....

By अनिल शर्मा | Updated: November 2, 2021 12:13 IST

गौरतलब है कि पत्रलेखा और राजकुमार 10 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। उनकी शादी की चर्चा भी जोरों पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी करनेवाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार राव ने बताया कि उन्होंने पत्रलेखा के साथ फिल्म लव सेक्स और धोखा में काम किया थाइस वजह से पत्रलेखा को लगा कि मैं फिल्म के किरदार जैसा असल जिंदगी में भी हूंः राजकुमार

मुंबईः अभिनेता राजकुमार राव अपनी फिल्म 'हम दो हमारे दो' को लेकर चर्चा में है। फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिल्म का प्रोमोशन भी जोरों पर है। इसी सिलसिले में राजकुमार हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे। उन्होंने शो पर निजी जीवन से जुड़े कई किस्से भी साझा किए। ऐसा ही एक वाकया सुनाया अपनी प्रेमिका पत्रलेखा को लेकर, जो उनके बारे में थी। 

 दरअसल कपिल शर्मा ने राजकुमार से पूछा कि, 'फिल्म मेड इन चाइना में राजकुमार का किरदार टाइगर सूप देता है जिससे लोगों की शादी और बेहतर हो जाए। इसके बाद हम दो हमारे दो में उनका किरदार शादी के लिए नकली माता पिता का इंतजाम करता है, आपको ऐसे ऑफर संयोग से मिलते हैं कि वैवाहिक समस्याओं पर आपका चेहरा बड़ा सूट करता है?

कपिल शर्मा के इस सवाल के जवाब में पहले राजकुमार हंसते हैं फिर जवाब देते हुए कहते हैं- 'अभी तक मेरी शादी नहीं हुई है तो मैं चाहता हूं कि अनुभव ले लूं कि क्या क्या समस्या आ सकती है, क्या क्या पापड़ बेलने पड़ते है? इसके साथ ही राजकुमार ने इस बात का भी खुलासा किया कि पत्रलेखा शुरू में उन्हें नीच आदमी समझती थीं।

अभिनेता ने आगे बताया उन्होंने पत्रलेखा के साथ फिल्म लव सेक्स और धोखा में काम किया था। इस वजह से पत्रलेखा को लगा कि मैं फिल्म के किरदार जैसा असल जिंदगी में भी हूं। ऐसे में पत्रलेखा उनसे दूर रहती थीं और बात नहीं करती थीं लेकिन जब दोनों की बात शुरू हुई तो फिर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। उन्होंने बताया कि पत्रलेखा को एक विज्ञापन में देखकर सोचा, "कितनी प्यारी लड़की है इससे तो शादी करनी चाहिए।  गौरतलब है कि पत्रलेखा और राजकुमार 10 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। उनकी शादी की चर्चा भी जोरों पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी करनेवाले हैं।

टॅग्स :राजकुमार रावहिन्दी सिनेमा समाचारकपिल शर्माद कपिल शर्मा शो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!