लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव स्टारर बिजनेसमैन की बायोपिक का टाइटल हुआ चेंज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म, एक्टर ने शेयर की डिटेल्स

By अंजली चौहान | Updated: March 30, 2024 14:44 IST

अभिनेता राजकुमार राव ने शनिवार को उद्योगपति श्रीकांत बोला पर आधारित अपनी आगामी जीवनी फिल्म की नई रिलीज तारीख और नए शीर्षक की घोषणा करके अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया।

Open in App

मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव जल्द अपनी नई फिल्म लेकर बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं जिसकी तैयारियां जारी है। फिल्म का नाम अब श्रीकांत - आ रहा है सबकी आंखें खोलने है और मुख्य अभिनेता ने इसकी नई रिलीज डेट की भी घोषणा की है।

मशहूर दृष्टि बाधित उद्योगपति श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित फिल्म ‘श्रीकांत’ 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह घोषणा की। पहले इस फिल्म का नाम ‘श्री’ रखा गया था। 

इसका निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है और इसकी कहानी जगदीप सिद्धू तथा सुमित पुरोहित ने लिखी है। इस फिल्म में ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर भी हैं। बॉलीवुड स्टूडियो टी-सीरीज के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी ने इसका निर्माण किया है।

टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कहा, ‘‘एक अद्भुत यात्रा जो आपकी आंखें खोल देगी। पहले ‘श्री’ शीर्षक वाली फिल्म ‘श्रीकांत’ 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रिलीज हो रही है।’’ ‘श्रीकांत’ में उद्योगपति श्रीकांत बोला की जिंदगी का चित्रण किया गया है जो दृष्टि बाधित होने के बावजूद साहसी तरीके से अपने सपनों को पूरा करता है और बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना करता है। 

कौन हैं श्रीकांत बोला 

यह फिल्म दर्शकों को एक उद्योगपति श्रीकांत बोला की रोमांचक और प्रेरणादायक यात्रा पर ले जाती है, जिन्होंने दृष्टिबाधित होने के बावजूद निडर होकर अपने सपनों का पीछा किया और अंततः बोलैंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की। श्रीकांत जन्म से दृष्टिबाधित थे और उनका परिवार मुख्य रूप से खेती पर निर्भर था। 2012 में, उन्होंने रतन टाटा से फंडिंग लेकर बोलैंट इंडस्ट्रीज की शुरुआत की। यह सुपारी-आधारित उत्पाद बनाती है और कई विकलांग लोगों को रोजगार देती है।

राजकुमार राव के अन्य प्रोजेक्ट्स

अभिनेता के पास लाइनअप में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं जिनमें जान्हवी कपूर और अभिषेक बनर्जी के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही भी शामिल हैं। वह राज शांडिल्य निर्देशित विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में भी नजर आएंगे। फिल्म में तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में होंगी। उनके पास पाइपलाइन में स्त्री 2 और बचपन का प्यार भी है।

टॅग्स :राजकुमार रावबॉलीवुड हीरोआगामी फिल्मफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?