राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का कार्ड ऑनलाइन लीक, आज लेंगे सात फेरे

By अनिल शर्मा | Published: November 15, 2021 08:42 AM2021-11-15T08:42:47+5:302021-11-15T09:06:12+5:30

राजकुमार और पत्रलेखा का वायरल हो रहा शादी का कार्ड नील रंग का है जिसपर खूबसूरत झूमर प्रिंटेड हैं। ऐसा लगता है कि यह कार्ड वधू पक्ष के द्वारा भेजा गया है।

rajkummar rao and patralekha wedding card leaked online will take seven rounds in oberoi hotel today | राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का कार्ड ऑनलाइन लीक, आज लेंगे सात फेरे

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का कार्ड ऑनलाइन लीक, आज लेंगे सात फेरे

Highlightsराजुकमार राव और पत्रलेखा की शादी का कार्ड ऑनलाइन लीक हो गया हैआज दोनों शादी के बंधन में बंधनेवाले हैं

चंडीगढ़ राजकुमार राव और पत्रलेखा चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शनिवार को दोनों ने सगाई की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आज दोनों सात फेरे लेंगे यानी दोनों आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बीच उनकी शादी का कार्ड ऑनलाइन सामने आया है जिसमें उनकी शादी की तारीख और स्थान लिखा हुआ है। यह कार्ड एक फैन पेज द्वारा साझा किया गया है।

राजकुमार और पत्रलेखा का वायरल हो रहा शादी का कार्ड नील रंग का है जिसपर खूबसूरत झूमर प्रिंटेड हैं। ऐसा लगता है कि यह कार्ड वधू पक्ष के द्वारा भेजा गया है। कार्ड पर छपा है, 'राव परिवार और पॉल परिवार आपको पत्रलेखा (अजीत पॉल और पापरी पॉल की बेटी) और राजकुमार (कमलेश यादव और सत्यप्रकाश यादव के बेटे) की शादी में सोमवार 15 नवंबर '21 ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़' में आमंत्रित करते हैं।

गौरतलब है कि राजकुमार और पत्रलेखा ने शनिवार को 'द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट', न्यू चंडीगढ़ में ही सगाई की जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सगाई में फिल्मकार फराह खान और अभिनेता साकिब सलीम के अलावा उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सगाई के वीडियो में राजकुमार (37) को घुटने के बल बैठकर पत्रलेखा (32) को अंगूठी लेकर ‘प्रपोज’ करते देखा जा सकता है। पत्रलेखा भी घुटने के बल बैठ गईं और दोनों ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राजकुमार ने सफेद चूड़ीदार कुर्ता पजामा और जैकेट पहना हुआ था, वहीं पत्रलेखा ने सफेद ‘ऑफ-शोल्डर’ गाउन पहना था। यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। दोनों फिल्म निर्माता हंसल मेहता की 2014 में आई फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ और ऑल्ट बालाजी की ‘बोस: डेड/अलाइव’ में साथ नजर आए थे।

बता दें, जिस जगह राजकुमार और पत्रलेखान शादी करने जा रहे हैं वह अपने पुराने विश्व आकर्षण के लिए जाना जाता है। यह सिसवान फॉरेस्ट रेंज में 8,000 एकड़ में फैला हुआ है।

Web Title: rajkummar rao and patralekha wedding card leaked online will take seven rounds in oberoi hotel today

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे