लाइव न्यूज़ :

पोर्नोग्राफी का आरोप झेल चुके राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को समाज के लिए खतरा बताया, कहा- वह एडल्ट कंटेंट प्रोड्यूस करती हैं

By अनिल शर्मा | Updated: November 10, 2022 12:04 IST

शर्लिन ने अक्टूबर-2021 में कुंद्रा और उनकी पत्नी-अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ धोखाधड़ी व मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था। वहीं पिछले साल (2021) शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को कानूनी नोटिस भेजकर माफी और 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा था।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर एडल्ट कंटेंट प्रोड्यूस करने का आरोप लगाया है।एक यूजर ने राज के समर्थन में ट्वीट किया था जिसे रीट्वीट करते हुए शिल्पा के पति ने यह बात कही।

मुंबईः पोर्नोग्राफी का आरोप झेल चुके शिल्पा शेट्टी के पति व कारोबारी राज कुंद्रा ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को समाज के लिए खतरा बताया है। राज कुंद्रा ने अभिनेत्री पर एडल्ट कंटेंट प्रोड्यूस करने का आरोप लगाया है। राज ने यह भी कहा कि शर्लिन जल्द गिरफ्तार होंगी।

एक यूजर ने ट्वीट में इस बात का जिक्र किया कि कैसे शर्लिन ने स्ट्रीमिंग साइट ओनली फैन्स पर वीडियो बनाने में राज के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। यूजर ने कहा कि 'ओनली फैंस पर उसने शर्लिन के कथित एडल्ट सीन देखे।' उसने राज कुंद्रा और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि 'मुंबई पुलिस उसकी शिकायत पर आपके खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है? क्या वे उसे ऐसे वीडियोज नहीं देखते।'

इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए राज ने लिखा, 'यह मेरी सटीक बात है! "वह...'ओनली फैंस' (स्ट्रीमिंग साइट) पर खुद प्रोड्यूस...और मॉनेटाइज किए गए 'एक्स' रेट (एडल्ट) कंटेंट के लिए किसे दोष देंगी? शर्लिन जल्द गिरफ्तार होंगी। समय-समय की बात है!" वह अश्लीलता और महिला अधिकारों की बात कर रही है फिर भी इस तरह की गंदगी पैदा कर रही है! उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समय की बात है! वह एक समाज के लिए खतरा है!

गौरतलब है कि शर्लिन ने अक्टूबर-2021 में कुंद्रा और उनकी पत्नी-अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ धोखाधड़ी व मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था। वहीं पिछले साल (2021) शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने और उनके खिलाफ ‘‘फर्जी तथा निराधार’’ आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के एवज में 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा था।

 

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीशर्लिन चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी ने ₹60 करोड़ के 'धोखाधड़ी मामले' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महिला की गरिमा को 'कुचला गया'

बॉलीवुड चुस्की20-24 परिसरों पर छापेमारी, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी पर शिकंजा, जानिए कहानी

भारतVIDEO: बाबा बागेश्वर ने की शिल्पा शेट्टी की तारीफ, कहा 'योग रखे निरोग', देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में नई अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीबॉम्बे हाईकोर्ट: पहले 60 करोड़ रु जमा कराएं, फिर विचार करेंगे, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास