CAA के विरोध में सड़क पर उतरे ये बॉलीवुड सितारे, फरहान समेत इन स्टार्स ने उठाई आवाज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 20, 2019 11:27 AM2019-12-20T11:27:58+5:302019-12-20T11:27:58+5:30

प्रदर्शन में निर्देशक कबीर खान, उनकी पत्नी मिनी माथुर, निर्देशक नीरज घायवान, निखिल आडवाणी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अनुभव सिन्हा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर, महेश भट्ट, अभिनेता जावेद जाफरी, दानिश हुसैन, अर्जुन माथुर और सुशांत सिंह ने भी अपनी आवाज उठाई।

protest against caa farhan akhtar to anurag kashyap streets in mumbai | CAA के विरोध में सड़क पर उतरे ये बॉलीवुड सितारे, फरहान समेत इन स्टार्स ने उठाई आवाज

CAA के विरोध में सड़क पर उतरे ये बॉलीवुड सितारे, फरहान समेत इन स्टार्स ने उठाई आवाज

Highlights बॉलीवुड के बड़े अवॉर्ड शो आईफा का इंतजार फैंस और सेलेब्स दोनों को रहता है। लोग इसको लेकर सड़कों पर उतर आए हैं

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग इसको लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और उग्र रूप अपना लिया है। अब बॉलीवुड सितारे भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं। ट्विटर पर अपना विरोध जताने के बाद बॉलीवुड हस्तियां मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी जुटी। यहां कई राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता और छात्र भी पहुंचे थे।

इस प्रदर्शन में निर्देशक कबीर खान, उनकी पत्नी मिनी माथुर, निर्देशक नीरज घायवान, निखिल आडवाणी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अनुभव सिन्हा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर, महेश भट्ट, अभिनेता जावेद जाफरी, दानिश हुसैन, अर्जुन माथुर और सुशांत सिंह ने भी अपनी आवाज उठाई।

अनुराग कश्यप ने कुछ समय पहले ट्विटर को अलविदा कह दिया था,लेकिन अब वह एक बार फिर से इस पर वापस आ गए हैं।  उन्होंने दिल्ली एनसीआर में धारा 144 लगाने और इंटरनेट बंद करने को लेकर ट्वीट किया है।

अनुराग ने ट्वीट किया है कि लिखते हैं, ‘इंटरनेंट, मेट्रो बंद कर, लोगों को गिरफ्तार कर...आप केवल शुतुरमुर्ग बन रहे हैं... आवाज और तेज होगी.. #आपातकाल2019 ।’ साथ ही एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'आपने राजधानी में इंटरनेट बंद कर दिया, आप ने मेट्रो रोक दी। यह सरकार का डर है जिसका एकमात्र एजेंडा चुनाव जीतना है।'

अभिनेता मोहम्मद जीशान आयूब ने ट्वीट कर लिखा, 'साथियों, आज का दिन बहुत जरूरी है हमारे मुल्क के लिए। पूरा देश मिल के सामने आ रहा है। हमें रोकने की कोशिश की जाएगी। भड़काने की भी। पर हमें अपनी बात कहनी है, शांति से, एक साथ। आवाज दो......।

जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं महान बुद्धिजीवी माननीय रामचंद्र गुहा की गिरफ्तारी का विरोध करता हूं। यह महान भारत देश संकीर्ण राजनीतिक विचारों से ऊपर है। कुछ लोग सहमत नहीं हो सकते लेकिन उनकी आवाज को खामोश करने की कोशिश राष्ट्रीय शर्म है। हम कहां जा रहे हैं?

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग इसको लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और उग्र रूप अपना लिया है। जामिया और अलीगढ़ में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब हाल ही में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन ने हिंसा का रूप लिया है। इसके बाद अब गुजरात, लखनऊ हर जगह ये हिंसा देखने को मिल रही है।

Web Title: protest against caa farhan akhtar to anurag kashyap streets in mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे