लाइव न्यूज़ :

पति निक के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर करके लिखा- आई लव यू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 17, 2019 09:55 IST

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का आज जन्मदिन है। निक आज 27 साल के हो गए हैं। ऐसे में पत्नी प्रियंका ने खास अंदाज में पति को विश किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चोपड़ा अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आज प्रियंका के पति निक जोनस का जन्मदिन है।

प्रियंका चोपड़ा अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आज प्रियंका के पति निक जोनस का जन्मदिन है। निक आज 27 साल के हो गए हैं। ऐसे में पत्नी प्रियंका ने पति निक को सोशल मीडिया पर खास  अंदाज में विश किया है। प्रियंका का ये अंदाज फैंस के बीच छा गया है।

प्रियंका ने बहुत की प्यार भरे अंदाज में निक को विश किया है। देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक के साथ के एक्ट्रेस के हैप्पी मूमेंट कैद हैं। दोनों वीडियो में एक दूजे में खोए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निक और प्रियंका की शादी से लेकर उनके कॉन्सर्ट तक की फोटो हैं।  वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, मेरी जिंदगी की रोशनी। तुम्हारे साथ हर दिन बीते हुए दिन से अच्छा होता है। तुम दुनिया की हर खुशी डिजर्व करते हो। मेरे होने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे जान। आई लव यू। 

प्रियंका का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को जमकर भा रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया में फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका का इस तरह से पति पर प्यार बरसाने वाला अंदाज पहले भी फैंस देख चुके हैं। लेकिन इस बार शादी के बाद निक का ये पहला जन्मदिन है।

ऐसे में देसी गर्ल इस दिन को खास बनाने की पूरी कोशिश करेंगी। निक और प्रियंका ने 2018 में दो रीति रिवाजों से शादी की थी। दोनों की शादी जमकर फैंस के बीच छाई थी।निक जोनस का पूरा नाम 'निकोलस जेरी जोनस' है। उनका जन्म 16 सितंबर 1992 में टेक्सास के डालास में हुआ। 

टॅग्स :निक जोनसप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?