पति निक के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर करके लिखा- आई लव यू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 17, 2019 09:55 AM2019-09-17T09:55:09+5:302019-09-17T09:55:09+5:30

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का आज जन्मदिन है। निक आज 27 साल के हो गए हैं। ऐसे में पत्नी प्रियंका ने खास अंदाज में पति को विश किया है।

priyanka chopra wishes husband nick jonas birthday | पति निक के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर करके लिखा- आई लव यू

पति निक के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर करके लिखा- आई लव यू

Highlightsप्रियंका चोपड़ा अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आज प्रियंका के पति निक जोनस का जन्मदिन है।


प्रियंका चोपड़ा अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आज प्रियंका के पति निक जोनस का जन्मदिन है। निक आज 27 साल के हो गए हैं। ऐसे में पत्नी प्रियंका ने पति निक को सोशल मीडिया पर खास  अंदाज में विश किया है। प्रियंका का ये अंदाज फैंस के बीच छा गया है।

प्रियंका ने बहुत की प्यार भरे अंदाज में निक को विश किया है। देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक के साथ के एक्ट्रेस के हैप्पी मूमेंट कैद हैं। दोनों वीडियो में एक दूजे में खोए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निक और प्रियंका की शादी से लेकर उनके कॉन्सर्ट तक की फोटो हैं। 


वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, मेरी जिंदगी की रोशनी। तुम्हारे साथ हर दिन बीते हुए दिन से अच्छा होता है। तुम दुनिया की हर खुशी डिजर्व करते हो। मेरे होने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे जान। आई लव यू। 

प्रियंका का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को जमकर भा रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया में फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका का इस तरह से पति पर प्यार बरसाने वाला अंदाज पहले भी फैंस देख चुके हैं। लेकिन इस बार शादी के बाद निक का ये पहला जन्मदिन है।

ऐसे में देसी गर्ल इस दिन को खास बनाने की पूरी कोशिश करेंगी। निक और प्रियंका ने 2018 में दो रीति रिवाजों से शादी की थी। दोनों की शादी जमकर फैंस के बीच छाई थी।निक जोनस का पूरा नाम 'निकोलस जेरी जोनस' है। उनका जन्म 16 सितंबर 1992 में टेक्सास के डालास में हुआ।
 

Web Title: priyanka chopra wishes husband nick jonas birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे