लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में कोरोना वॉरियर्स को ताली बजाकर किया सलाम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 23, 2020 12:55 IST

पति निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा इस समय अमेरिका में हैं, उन्होंने वहीं से पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है और ताली बजाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार रविवार (22 मार्च) को देश में जनता कर्फ्यू का लोगों ने पालन किया हैंकोरोनावायरस से जंग लड़ रहे लोगों के लिए शाम पांच बजे ताली, थाली और शंक के जरिए उनका प्रोत्साहन बढ़ाने का भी आग्रह किया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार रविवार (22 मार्च) को देश में जनता कर्फ्यू का लोगों ने पालन किया हैं। इस बीच ठीक 5 बजे देशवासियों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटे योद्धाओं को सलाम करने के लिए ताली, थाली और शंख बजाया। पीएम मोदी के इस अनुरोध का हर किसी ने पालन किया है। कोरोनावायरस से जंग लड़ रहे लोगों के लिए शाम पांच बजे ताली, थाली और शंक के जरिए उनका प्रोत्साहन बढ़ाने का भी आग्रह किया था। इस आवाह में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई हैं।

इस समय देश से दूर विदेश में प्रियंका चोपड़ा है। ऐसे में प्रियंका का एक खास वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ताली बजाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, दुनिया में कई जगह लोगों ने ताली बजाकर उन सभी डॉक्टर्स का धन्यवाद किया है, जो इस मुश्किल घड़ी में भी लोगों की सेवा कर रहे हैं और कोरोना वायरस से लड़ने में मदद कर रहे हैं। मैं फिलहाल भारत में नहीं हूं लेकिन मैं भी उन सभी का शुक्रिया अदा ताली बजाकर करना चाहती हूं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से प्रियंका चोपड़ा ताली बजाती नजर आ रही हैं।  प्रियंका इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिलेस में हैं। प्रियंका पति के साथ घर में निजी वक्त गुजार रही हैं।

टॅग्स :जनता कर्फ्यूकोरोना वायरसप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?