लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में मैनहोल पर 'मेड इन इंडिया' के लगे कवर, प्रियंका चोपड़ा ने साझा की तस्वीर

By अनिल शर्मा | Updated: April 6, 2022 14:39 IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी भांजी के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह लॉस ऐंजिलिस में एक 'मेड इन इंडिया' कवर वाले मैनहोल के पास पोज देते हुए नजर आईं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अमेरिका में एक मैनहोल पर लगे मेड इन इंडिया के कवर की तस्वीर साझा की मैनहोल पर लगे कवर के पास प्रियंका चोपड़ा ने अपनी भांजी के साथ पोज देते नजर आईं

लॉस एंजिल्सः अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को लॉस एंजिल्स में एक भारतीय निर्मित मैनहोल कवर के पास पोज देते हुए एक तस्वीर साझा की। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रियंका ने इस तस्वीर को साझा किया। इस दौरान अभिनेत्री के साथ उनकी भांजी कृष्णा भी थीं।

तस्वीर में प्रियंका कैमरे के लिए पोज देते हुए मैनहोल कवर के बगल में बैठी नजर आईं। प्रियंका ने पूरी बाजू की टी-शर्ट, जंग लगे रंग की पैंट और काले जूते के ऊपर सफेद जर्सी पहनी थी। अभिनेत्री ने अपने बालों को एक पोनीटेल में बांधा था, बड़े-बड़े झुमके पहने और एक फैनी बैग भी साथ दिखीं। वहीं भांजी कृष्णा ने पीले रंग की पोशाक, जैकेट, लाल टोपी और गुलाबी जूते पहने हुए थे।

मैनहोल पर 'मेड इन इंडिया' लिखा हुआ था। तस्वीर को साझा करते हुए, प्रियंका ने लिखा, "#madeinindia।" उन्होंने अपनी चचेरी बहन दिव्या ज्योति और उनकी बेटी कृष्णा को भी टैग किया। इससे पहले प्रियंका ने अपने पति व सिंगर निक जोनस के बेसबॉल मैच की कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाहिन्दी सिनेमा समाचारLos Angelesअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल