प्रियंका ने आंदोलन कर रहे किसानों को बताया देश का सैनिक, सरकार से जल्द संकट हल करने की मांग की

By अनुराग आनंद | Updated: December 7, 2020 08:56 IST2020-12-07T08:45:30+5:302020-12-07T08:56:28+5:30

बॉलीवुड और हॉलीवुड में लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। जानें उन्होंने क्या कहा है।

Priyanka chopra said farmers are the country's soldiers, demanded the government to solve the crisis soon | प्रियंका ने आंदोलन कर रहे किसानों को बताया देश का सैनिक, सरकार से जल्द संकट हल करने की मांग की

प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

Highlightsप्रियंका गांधी ने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक बेहतर लोकतंत्र होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि ये विवाद जल्द सुलझ जाए।सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का किसानों के आंदोलन में किया गया यह ट्वीट वायरल होने लगा है। 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले 12 दिनों से किसान नरेंद्र मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे किसानों को अब देश और दुनिया के कई बड़े हस्ताक्षर का समर्थन मिलने लगा है। इस बीच बॉलीवुड और हॉलीवुड में लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है।  

प्रियंका चोपड़ा ने आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में ट्वीट कर कहा कि किसान तो हमारे सैनिक हैं। उनके हर डर को खत्म करना जरूरी है। उनकी उम्मीदों का पूरा होना जरूरी है। दुनिया के सर्वाधिक बेहतर लोकतंत्र होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि ये विवाद जल्द सुलझ जाए।

प्रियंका चोपड़ा के किसानों पर दिए गए इस बयान के बाद कमेंट कर कई लोग समर्थन व विरोध में अपनी बात रख रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इस समय देश में मौजूद नहीं हैं, ऐसे में इस मुद्दे पर उनका बोलना कुछ लोगों को खल रहा है। 

प्रियांका चोप्रा बनली टॉप ट्रेंडिंग एक्ट्रेस - Marathi News | Priyanka Chopra become top trending actress | Latest bollywood News at Lokmat.com

इसके अलावा, कई लोगों ने ट्वीट पर कमेंट कर प्रियंका चोपड़ा का समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का किसानों के आंदोलन में किया गया यह ट्वीट वायरल होने लगा है। 

इससे पहले पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने किसानों का समर्थन किया-  

बता दें कि इससे पहले पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन में शनिवार को शामिल हुए और उनसे संयम बरतने और अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण चलाने का आग्रह किया।

Farmers

इसके साथ ही दोसांझ ने सरकार से भी किसानों की मांगों को मानने का आग्रह किया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा, "आपने एक बार फिर इतिहास रचा है।" किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत से ट्विटर पर चली जबानी जंग के कुछ दिन बाद, दोसांझ प्रदर्शन स्थल पर आए और शुरू में तो वह भीड़ के बीच बैठे तथा अन्य नेताओं के भाषणों को सुना।

दिलजीत दोसांझ ताज्या मराठी बातम्या | Diljit Dosanjh Online News in Marathi at Lokmat.com

इसके बाद 36 वर्षीय अभिनेता मंच पर आए और पंजाबी में भाषण देना शुरू किया। दोसांझ ने कहा, "मैं यहां बोलने नहीं बल्कि सुनने आया हूं। मैं आप सबकी प्रशंसा करता हूं। आपने एक बार फिर इतिहास रचा है। मैं कहानियां सुना करता था कि पंजाबी ऊर्जा से भरे होते हैं, लेकिन मैं पहली बार इसका गवाह बना हूं।"

किसानों ने दिल्ली में अर्धनग्न होकर किए पैदल मार्च

नए कृषि कानूनों के विरोध में दलित प्रेरणा स्थल पर पांच दिन से धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को अर्धनग्न होकर दिल्ली के लिए पैदल मार्च किये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि जब उन्हें डीएनडी की तरफ से जाने से रोका गया तो किसान नेता कालिंदी कुंज बैराज की तरफ से दिल्ली जाने लगे। पुलिस ने उन्हें वहां से भी जाने से रोक दिया।

Farmers Protest Video: किसानों का आंदोनल हुआ तेज, नोएडा से दिल्ली की तरफ अर्धनग्न अवस्था में कूच, देखें वीडियो - justicenews Hindi

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने किसान नेताओं को किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया, उसके बाद किसान नेता अर्धनग्न अवस्था में ही दलित प्रेरणा स्थल पर पुनः धरने पर बैठ गए हैं। 

Web Title: Priyanka chopra said farmers are the country's soldiers, demanded the government to solve the crisis soon

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे