पहली डेट पर प्रियंका हो गईं थी निक से गुस्सा, बड़ी दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: December 1, 2018 07:43 AM2018-12-01T07:43:14+5:302018-12-01T11:37:37+5:30

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। 2 और 3 दिसंबर को दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस दोनों सात फेरे लेंगे।

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: Priyanka angry with Nick over a Kiss on first date | पहली डेट पर प्रियंका हो गईं थी निक से गुस्सा, बड़ी दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

पहली डेट पर प्रियंका हो गईं थी निक से गुस्सा, बड़ी दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

Highlightsसाल 2017 में  मेट गैला के इंवेट के दौरान निक और प्रियंका को एक साथ देखा गया थानिक जोनस ने सबसे पहले क्वांटिको में प्रियंका की को-एक्टर ग्राहम रोजर्स को मैसेज भेजा।मेट गाला  के इंवेट से पहले दोनों  दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में मिले थे।

आखिरकार बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंधने जा रहे है | 2 और 3 दिसंबर को दोनों जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस दोनों सात फेरे लेंगे | दोनों  हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसी बीच वोग  मैग्जीन के जनवरी एडिशन को  दिए एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका और निक ने अपनी लव स्टोरी को खुलकर बताया है। वोग के  जनवरी एडिशन के लिए प्रियंका ने फोटोशूट करवाया था और तभी पहली बार इस कपल ने अपनी लव स्टोरी बताई थी। आइए, आज आपको बताते हैं प्रियंका और निक की फेयरीटेल लव स्टोरी...

साल 2017 में  मेट गैला के इंवेट के दौरान निक और प्रियंका को एक साथ देखा गया था और तब से ही  दोनों के रिश्ते के बारे में बॉलीवुड के  गलियारों में खूब चर्चे हो रही थी। 

वोग मैगज़ीन के अनुसार निक जोनस ने सबसे पहले क्वांटिको में प्रियंका की को-एक्टर ग्राहम रोजर्स को मैसेज भेजा। निक ने लिखा था की प्रियंका बहुत खूबसूरत है। दोनों पहली बार क्वांटिको के सेट्स पर ही मिले थे | 

सितंबर 2016 में पहली बार निक जोनस ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को मैसेज भेजा था। इस मैसेज में निक ने लिखा था कि- हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए। इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा- ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वह उनके फोन पर कांटेक्ट करें। इसके बाद दोनों के बीच मेसेज का सिलसिला चलता रहा।

मेट गाला  के इंवेट से पहले दोनों  दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में मिले थे।  दोनों उस मुलाकात के बाद और करीब आ गए जिसके बाद प्रियंका ने निक को अपने घर पर बुलाया था। घर पर उनकी मम्मी मधु चोपड़ा टीवी सीरियल लॉ एंड ऑर्डर देख रही थीं। प्रियंका के मुताबिक-हमने कुछ घंटे बातें की। इस मुलाकात में हमारे बीच कोई किस नहीं हुआ था।  प्रियंका इस बात को लेकर निक को ताना भी मारती है।

मैग्जीन के मुताबिक तीसरी डेट में निक समझ गए थे  कि प्रियंका ही वह लड़की है जिससे वह शादी करना चाहते थे। निक जोनस के मुताबिक उन्होंने प्रियंका को उनके बर्थडे पर प्रपोज नहीं किया। निक ने बताया की उन्होंने अपनी लेडी लव को ग्रीस में प्रपोज किया था।

निक ने घुटने के बल बैठकर प्रियंका से कहा- क्या मैं ये रिंग तुम्हारे हाथों में डाल सकता हूं? क्या तुमसे शादी कर मैं दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बना सकता हूं। 45 सेकंड खामोश रहने के बाद के बाद प्रियंका ने हां कह दिया।  

इतना ही नहीं निक ने इंटरव्यू पर ये भी बताया थी की  जब पहली बार प्रियंका से ऑस्कर पार्टी में मिले थे तो वो अपनी ड्रिंक के साथ अपने घुटनों पर बैठ गए और प्रियंका से पूछा कि तुम वाकई ऐसी हो? तुम अब तक थी कहां? और ये उन्होंने  काफी लोगों के सामने और काफी तेज़ बोला था।

वहीं निक के भाई जोनास ने भी एक इंटरव्यू में बताया-जब निक ने प्रियंका को मेट गाला अवॉर्ड में देखा था तो वो एकदम क्लीन बोल्ड हो गया था।

इंटरव्यू में प्रियंका ने ये भी बताया की वो निक को प्यार से ओल्ड मैन जोनस कहकर पुकारती हूं। प्रियंका का मानना है की भले ही वो निक से उम्र में 10 साल बड़ी हो लेकिन निक उनसे ज्यादा समझदार और मैच्योर है। उन्होंने ये भी कहा की आजतक उन्हें कोई ऐसा शख्स नहीं मिला जो ये कहता कि उसे मेरा महत्वाकांक्षी होना पसंद है।

वाकई में दोनों की लव स्टोरी किसी dreamy और fairy tale से कम नहीं!

Web Title: Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: Priyanka angry with Nick over a Kiss on first date

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे