प्रियंका-निक की शादी की पहली फोटो आई सामने, दोनों शादियों में इस अंदाज में कहर ढाता दिखा कपल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 4, 2018 05:17 PM2018-12-04T17:17:55+5:302018-12-04T17:25:03+5:30

अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और प्रियंका-निक की शादी की फोटो सामने आ गई है।

priyanka chopra nick jonas jodhpur royal wedding | प्रियंका-निक की शादी की पहली फोटो आई सामने, दोनों शादियों में इस अंदाज में कहर ढाता दिखा कपल

प्रियंका-निक की शादी की पहली फोटो आई सामने, दोनों शादियों में इस अंदाज में कहर ढाता दिखा कपल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस के साथ शाादी कर ली है। देसी गर्ल  एक के बाद अपनी शादी के फंक्शन की फोटो अब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं।

अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और दोनों की शादी की फोटो सामने आ गई है। दोनों शादी की फोटो प्यूपिल मैगजीन के जरिए पेश की गई हैं। मतलब साफ है कि उनकी शादी की फोटो प्यूपिल मैगजीन को दी गई हैं। उसने की फोटो को फैंस के लिए पेश किया है। ईसाई धर्म की शादी में देसी गर्ल सफेद गाउन में नजर आई हैं जबकि निक काले कोट पैंट में दिखे। 

हिंदू रीति रिवाज की शादी में प्रियंका लाल रंग के लहंगे में दिखीं वहीं निक सफेद सेरवाली में नजर आए। दोनों ही शादियों की फोटो में कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। मैग्जीन ने शादी की कई फोटो शेयर की है। इस मैग्जीन ने इस शादी को पूरा कवर किया है और इसको मैग्जीन में पेश किया गया है।

इससे पहले प्रियंका शादी के जोधपुर एयरपोर्ट पर निक के साथ शादीशुदा अंदाज में नजर आई हैं। उन्होंने ग्रीन रंग की साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही हाथो में चूड़ा मांग में निक के नाम का सिंदूर और हाथों में चूड़ा भी पहना था। इस अंदाज में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

प्रियंका के साथ उनके पति निक भी नजर आए। दोनों पति पत्नी एक दूसके का साथ थामें नजर आए। दोनों ने मीडिया का इस दौरान धन्यवाद भी दिया है।

वहीं, प्रियंका ने इस वीडियो को स्टेटस में लगाया है जिसमें कैप्शन में लिखा है - इट्स अ सिक्स। मैच के बाद हुए फोटो सेशन में प्रियंका उसी यलो फ्लोरल लहंगे में नजर आईं जो उन्होंने मेहंदी सेरेमनी में पहना था। इस वीडियो को देखकर बात समझ आ जाती है कि निक जोनास क्रिकेट दीवाने हैं ये बात तो खैर समझ में आ ही गई है। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वालरल हो गया है।

तीसरी बार कर सकती हैं शादी

जूम टीवी की खबर के अनुसार  प्रियंका और निक अमेरिका वापस जाने के बाद लॉस ऐंजिलिस चर्च में एक बार फिर से शादी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये दोनों की तीसरी शादी होगी। हांलाकि इस बात की कोई आधिकारिक जानाकारी प्राप्त नहीं हुई है।   वहीं, प्रियंका और निक की शादी कवर करने के लिए जोधपुर आए हॉलीवुड रिपोर्टर जेड ने कहा है कि मुझे लगता है कि उनका चर्च में शादी करने का प्लान है। हमें अभी इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है

Web Title: priyanka chopra nick jonas jodhpur royal wedding

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे