लाइव न्यूज़ :

निक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा, इस महीने करेंगी शादी

By भारती द्विवेदी | Updated: July 27, 2018 13:01 IST

Priyanka Chopra Getting Married with Nick Jonas in October: हाल ही में प्रियंका ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। पीपल मैंगजीन की खबर के अनुसार, दोनों ने बर्थडे वाले दिन एक-दूसरे से सगाई की है। 

Open in App

नई दिल्ली, 27 जुलाई: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर पूरा करने वाली हीरोइन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने काम से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को प्रियंका ने आगे बढ़ने का फैसला किया है। हाल ही में प्रियंका ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। पीपल मैंगजीन की खबर के अनुसार, दोनों ने बर्थडे वाले दिन एक-दूसरे से सगाई की है। अब वो अक्टूबर में निक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। बर्थडे से पहले प्रियंका निक को अपने फैमिली और दोस्तों से मिलाने के लिए मुंबई लेकर आई थीं।

प्रियंका निक के साथ अपने रिश्ते को लेकर इतनी गंभीर हैं कि फिलहाल उन्होंने अपने करियर को भी थोड़ा साइड कर लिया है। प्रियंका अली अब्बास जाफर की फिल्म 'भारत' में सलमान खान के अपोजिट दिखने वाली थीं लेकिन अब वो उस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के डायरेक्टर ने दी है।

अली अब्बास अपने ट्वीट में लिखते हैं- 'प्रियंका अब फिल्म भारत का हिस्सा नहीं है। उन्होंने हमें बताया कि वो ये फैसला निक की वजह से ले रही हैं। मैं उनकी इस फैसले से बेहद खुश हूं। फिल्म भारत की पूरी टीम की तरफ से ढेर सारा प्यार और बधाई।'

बता दें कि प्रियंका और निक की पहली मुलाकात टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। लेकिन पहली बार ये दोनों दुनिया के सामने मेटा गाला इवेंट के रेड कारपेट पर सामने आए थे। उसके बाद से ही दोनों को लगातार साथ देख जा रहा है। दोनों रिलेशनशिप में है, इस बात पर उस वक्त मुहर लगी जब प्रियंका निक के कजन की शादी में पहुंची थी। प्रियंका को वहां स्पेशल गेस्ट के तौर पर इनवाइट किया गया था। और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निक ने कजन की शादी के पहले प्रियंका को प्रपोज किया था। साथ ही निक ने प्रियंका को वहां अपनी फैमिली से भी मिलाया था। प्रियंका निक से उम्र में दस साल बड़ी हैं। निक अभी मात्र 25 साल के हैं।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा शादीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुडबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!