लाइव न्यूज़ :

पिता की फिल्म देखकर डर गई थी प्रेम चोपड़ा की बेटी, अभिनेता ने कहा- खलनायक को देखकर लोग डर जाते थे

By अनिल शर्मा | Updated: September 24, 2021 09:41 IST

प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 कोलाहौर में हुआ था और फिर बंटवारे के बाद वह अपने परिवार के साथ शिमला आ गए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को प्रेम चोपड़ा का जन्म लाहौर में हुआ था बंटवारे के बाद वह अपने परिवार के साथ शिमला आ गए थे जहां उनका बचपन गुजरा

बॉलीवुड के प्रतिष्ठित खलनायक प्रेम चोपड़ा 86 साल के हो गए। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक लोकप्रिय खलनायक के रूप में अपनी पहचान बनाई। 'प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा' संवाद ने उनको आइकॉनिक बना दिया। उन्होंने छह दशकों के अपने फिल्मी सफर में लगभग 380 फिल्मों में अभिनय किया है। उस दौर में खलनायिकी का एक अलग ही रुआब होता था। ना सिर्फ पर्दे पर बल्कि पर्दे से इतर भी उनकी छवि वैसी ही स्केच की जाती थी। 

इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में प्रेम चोपड़ा ने अपनी भूमिका और फिल्मी सफर को लेकर काफी कुछ कहा है। प्रेम चोपड़ा ने बताया है, "पहले खलनायक को देखकर लोग डर जाते थे और सितारों को देखकर पिघल जाते थे। ऐसा उनकी बेटी के साथ भी हुआ था। प्रेम चोपड़ा ने बताया, मेरी बेटी एक फिल्म में मेरे अभिनय को देखने के बाद डर गई थी। बेटी ने सोचा कि जो (पापा) घर में जोकर बने रहते हैं उन्हें अचानक क्या हो गया?"

प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 कोलाहौर में हुआ था और फिर बंटवारे के बाद वह अपने परिवार के साथ शिमला आ गए। उनकी पढ़ाई यहीं पूरी हुई। और बचपन इन्हीं पहाड़ियों पर गुजरा। 

प्रेम चोपड़ा के भाई कैलाश चोपड़ा एक फिल्म निर्माता हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन करने के बाद प्रेम चोपड़ा टाइम्स ऑफ इंडिया के प्रसार विभाग  में परिसंचरण निरीक्षक का काम करने लगे। साल 1960 में हम हिंदुस्तानी से उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक मिला। 

टॅग्स :प्रेम चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!