लाइव न्यूज़ :

‘प्रस्थानम’ ट्रेलर रिलीज पर संजय दत्त ने किया खुलासा, मूल फिल्म की पूरी तरह से कॉपी नहीं है

By भाषा | Updated: August 30, 2019 12:45 IST

संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। अभिनेता संजय दत्त ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘प्रस्थानम’ इसकी मूल तेलुग फिल्म की हर शॉट की रिमेक नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय ने कहा कि फिल्म को उत्तर भारत के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिल्म निर्माता देवा कट्टा ने 2010 में तेलुगू फिल्म बनाई थी

 अभिनेता संजय दत्त ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘प्रस्थानम’ इसकी मूल तेलुग फिल्म की हर शॉट की रिमेक नहीं है। उन्होंने कहा कि फिल्म को उत्तर भारत के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिल्म निर्माता देवा कट्टा ने 2010 में तेलुगू फिल्म बनाई थी और उन्होंने ही इसकी हिंदी रिमेक का भी निर्देशन किया है।

इस फिल्म में एक नेता की दो उत्तराधिकारियों के बीच पारिवारिक राजनीति दिखाई गई है। दत्त ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे निर्देशक ने इस फिल्म के साथ बढ़िया काम किया है। दक्षिण भारत से होने पर भी वह उत्तर भारत को अच्छी तरह से समझते हैं। यह फिल्म मूल फिल्म की पूरी तरह से नकल नहीं है। बहरहाल, पूरी कहानी वही है।’’

वह इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे। इस फिल्म में मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अली फजल, सत्यजीत दुबे और अमायरा दस्तुर हैं। निर्देशक कट्टा ने कहा कि उत्तर भारत की कुछ खास संस्कृति है और हमने उसी हिसाब से चीजें की है। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी। 

टॅग्स :संजय दत्तप्रस्थानम मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?