लाइव न्यूज़ :

प्रभु देवा ने सोनी लिव पर 'सेथुराजन आईपीएस' के साथ ओटीटी डेब्यू किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 13:55 IST

Prabhu Deva: यह सीरीज पुलिस ड्रामा की परंपराओं से बिल्कुल अलग है तथा सत्ता और राजनीति पर सामाजिक टिप्पणी के साथ सस्पेंस पेश करती है।

Open in App

Prabhu Deva: अभिनेता-कोरियोग्राफर-निर्देशक प्रभुदेवा सोनी लिव की तमिल सीरीज 'सेथुराजन आईपीएस' से ओटीटी पर पदार्पण कर रहे हैं। यह शो 'रथसाची' और 'वेस्टमिंस्टर एब्बे ऑफ द ईस्ट' जैसी फिल्मों के निर्देशक रफीक इस्माइल की राजनीति और अपराध थ्रिलर कहानी पर आधारित है। इस सीरीज में प्रभुदेवा एक पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे, जो ग्रामीण तमिलनाडु में एक राजनीतिक रूप से संवेदनशील हत्या के मामले की जांच करता है।

प्रभुदेवा 'काधलन', 'लव बर्ड्स', 'मिनसारा कनवु' और 'कथला कथला' फिल्मों में अपने डांस और कुछ किरदारों के लिए मशहूर हैं। इस फिल्म में 'सेथुराजन आईपीएस' सिर्फ एक पुलिस वाला नहीं है, बल्कि वह कर्तव्य, पहचान और राजनीति में फंसा हुआ एक व्यक्ति है। फिल्म की कहानी सत्ता, पहचान और न्याय की एक जटिल लड़ाई में उलझी हुई है।

अभिनेता (52) ने एक बयान में कहा, "सोनी लिव हमेशा से दमदार और सच कहने वाली कहानियां दिखाता है, और ये सीरीज भी ऐसी ही है। इस भूमिका ने मुझे ऐसी चुनौती दी है जो पहले कभी नहीं मिली। मेरा मानना ​​है कि यह कहानी न सिर्फ सामयिक है, बल्कि जरूरी भी है।" यह सीरीज पुलिस ड्रामा की परंपराओं से बिल्कुल अलग है तथा सत्ता और राजनीति पर सामाजिक टिप्पणी के साथ सस्पेंस पेश करती है। 'सेथुराजन आईपीएस' जल्द ही सोनी लिव पर उपलब्ध होगी।

टॅग्स :प्रभु देवावेब सीरीजफिल्मसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई