लाइव न्यूज़ :

Poonam Pandey Death: पूनम ने कहा, अभी मैं जिंदा हूं तो राखी सावंत ने कहा तू नेनो कार है मैं मर्सडीज हूं

By धीरज मिश्रा | Updated: February 3, 2024 16:06 IST

Poonam Pandey Death: फैंस के जज्बातों से खेलना कोई पूनम पांडे से सीखे। इतिहास में शायद पहली महिला अभिनेत्री हैं जिन्होंने गिरते हुए करियर को धक्का लगाने के लिए अपनी ही मौत की झूठी साजिश रच दी। और इसके बाद दुनिया के सामने आकर बड़ी आसानी से कह दिया कि मैं अभी जिंदा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री राखी सावंत ने कहा, पूनम तू नेनो कार मैं मर्सडीज हूं राखी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया हैराखी ने कहा तुमने सभी को परेशान किया मीडिया वाले तुम्हारे फैंस कितना परेशान हुए हैं

Poonam Pandey Death: फैंस के जज्बातों से खेलना कोई पूनम पांडे से सीखे। इतिहास में शायद पहली महिला अभिनेत्री हैं जिन्होंने गिरते हुए करियर को धक्का लगाने के लिए अपनी ही मौत की झूठी साजिश रच दी। और इसके बाद दुनिया के सामने आकर बड़ी आसानी से कह दिया कि मैं अभी जिंदा हूं।

जो कल तक पूनम की मौत को लेकर आंखों से आसूं बहा रहे थे। वह आज पूनम के इस खुलासे से दंग रह गए हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि पूनम ने ऐसा क्यों किया। फैंस इतने ज्यादा गुस्सा हैं कि उन्होंने पूनम का बॉयकॉट करने का फैसला कर लिया है। यानि, कि जिस प्लानिंग के तहत उन्होंने अपनी मौत की झूठी साजिश रची।

इसमें वह फेल हो गई हैं। यही वजह है कि उनके जाने के गम में कंगना ने जो पोस्ट डाला था, वह भी हटा लिया है। कंगना ने कहा कि इतना गंदा मजाक। वहीं पूनम को अपना दोस्त बता रही अभिनेत्री राखी सावंत ने तो पूनम को नेनो कार और खुद को मर्सडीज बताया है। राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। जिसमें वह पूनम की जमकर क्लास ले रही है।

राखी ने कहा कि कोई ऐसा करता है। मैं कल से कितना परेशान थी। तुमने सभी को परेशान किया। मीडिया वाले तुम्हारे फैंस कितना परेशान हुए हैं। कोई इस हद का भद्दा मजाक करता है क्या। आज एक वीडियो जारी कर कहती हो कि मैं जिंदा हूं।

यह क्या मजाक है। 2 मिनट के इस वीडियो में राखी ने पूनम की जमकर क्लास ली। राखी ने कहा कि मैंने कल तुम्हें कितने कॉल किए, मैसेज किए। लेकिन तुमने किसी का जवाब नहीं दिया।  हालांकि, बाद में राखी ने कहा कि जहां भी रहे खुश रहो।

 

मालूम हो कि शुक्रवार को उनके इंस्टाग्राम से एक पोस्ट डाली गई। जिसमें उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से होने की बात कही गई थी। 

टॅग्स :पूनम पांडेराखी सावंतवायरल वीडियोबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल