लाइव न्यूज़ :

आलिया और रणबीर के रिश्ते पर बहन पूजा भट्ट ने दिया बड़ा बयान, जानकर हैरान रह जाएंगे आप भी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 4, 2019 08:37 IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अफेयर की खबरों पर पहली बार बहन पूजा भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Open in App

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने अफेयर को लेकर बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। जी सिने और फिल्मफेयर अवॉर्ड में इस कपल ने लगभग खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का ऐलान कर ही दिया है। जिसके बाद आलिया की मां सोनी राजदान ने भी दोनों से रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। 

इसी बीच आलिया की बहन पूजा भट्ट ने भी दोनों के रिश्ते पर अपनी राय पेश की है। हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स के अनुसार एक्‍ट्रेस पूजा भट्ट से पूछा गया कि वह अपनी बहन आलिया और रणबीर के रिश्‍ते को लेकर को क्या कहेंगी। इस पर पहले जो उन्होंने दोनों का निजी जीवन कहा फिर कहा वह अपने रिलेशनशिप के बारे में कोई भी फैसला ले सकती है यह उसका अधिकार है।  हम कोई भी नहीं होते उसके बारे में फैसला लेने वाले। हम हमेशा उसकी खुशी का ध्यान रखते हैं। हम एक दूसरी जिंदगी में किसी भी प्रकार का दवाब नहीं बनाते हैं। इस दौरान पूजा ने आलिया की जमकर तारीफ की। पूजा ने कहा कि आलिया एक बेहतरीन एक्ट्रेस है। वह फिल्म करने का फैसला दिल से लेती है और आगे भी ऐसा ही होगा। पूजा ने आगे कहा कि यह कहना कौन सी फिल्म चलेगी और कौन सी नहीं इसका अनुमान लगाना तो मुश्किल होता है। इतना जरूर है कि आप अच्छी कहानी सिलेक्ट कर सकते हैं। मुझे अपनी फ्लॉप फिल्मों से भी बहुत प्यार है। जिंदगी में मैं फेल भी हुई हूं लेकिन सभी चीजों ने मुझे मजबूत बनाया है।

हाल ही में आलिया की मां सोनी राजदान ने इन दोनों के रिश्ते पर हामी भरी है। उन्होंने कहा है कि ये आलिया की पर्सनल लाइफ है और रणबीर कपूर एक प्यारा बच्चा है। आलिया ने अब तक किसको डेट किया और और अब किसको कर रही है ये उसकी लाइफ है। उसकी पसंद जरुरी है। मैं हमेशा उसके साथ हूं।  

सोनी ने कहा कि एक मां होने के नाते मैं खुश हूं अगर आलिया खुश है। आलिया के सफल करियर पर बोलते हुए सोनी राजदान ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। इससे पहले आलिया के पिता महेश भट्ट भी दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया ऋषि कपूर के भारत आने का इंतजार कर रहे हैं। उनके वापस आते ही। दोनों शादी कर लेंगे। अब दोनों के परिवारवालों के बयान से साफ नजर आता है कि ये रिश्ते उन्हें मंजूर है।

टॅग्स :पूजा भट्टआलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल