लाइव न्यूज़ :

PK Rosy 120th Birth Anniversary: गूगल ने एक्ट्रेस पर बनाया आज का डूडल, पहली फिल्म के बाद लोगों ने जला दिया था घर

By विनीत कुमार | Updated: February 10, 2023 08:06 IST

Google ने आज का डूडल मलयालम फिल्मों की पहली अभिनेत्री और भारतीय फिल्मों की पहली दलित अभिनेत्री पीके रोजी पर बनाया है। पीके रोजी का जन्म 1903 में हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देमलयालम फिल्मों की पहली अभिनेत्री पीके रोजी पर गूगल ने बनाया है आज का डूडल।रोजी मलयालम सिनेमा की पहली नायिका और भारतीय सिनेमा की पहली दलित अभिनेत्री थीं।

नई दिल्ली: गूगल ने आज का डूडल पीके रोजी (PK Rosy) पर बनाया है। पीके रोजी मलयालम फिल्मों में काम करने वाली पहली अभिनेत्री हैं। पीके रोजी का जन्म आज के ही दिन केरल के तिरुवनंतपुरम में 1903 में हुआ था। रोजी के मन में अभिनय का जुनून कम उम्र में ही शुरू हो गया था।

यह वो दौर था जब अभिनय को समाज में बहुत अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था। खासकर महिलाओं के लिए इसे करना और मुश्किल था। रोजी ने तब उन दिनों में मलयालम फिल्म विगाथकुमारन (द लॉस्ट चाइल्ड) में काम करके उन बंधनों को तोड़ने का काम किया। यह फिल्म 1928 में बनी थी। आज भी रोजी की कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा का काम करती है।

पीके रोजी: पहली फिल्म के बाद जला दिया गया था घर

- रोजी मलयालम सिनेमा की पहली नायिका और भारतीय सिनेमा की पहली दलित अभिनेत्री थीं।

- अपनी पहली फिल्म में रोजी ने एक नायर महिला 'सरोजिनी' की भूमिका निभाई थी।

- फिल्म जब रिलीज हुई तो एक समुदाय के सदस्य कथित तौर पर एक दलित महिला द्वारा उनकी भूमिका निभाने को लेकर बेहद नाराज हो गए थे।

- यह गुस्सा और नाराजगी इतनी बढ़ी कि पीके रोजी के घर को ऊंची जाति के कुछ लोगों द्वारा जला दिया गया था।

-  कहते हैं कि इसके बाद खुद पर खतरा देखते हुए रोजी एक लॉरी में भाग गई जो तमिलनाडु की ओर जा रही थी। उन्होंने बाद में लॉरी के ड्राइवर केशवन पिल्लई से शादी की और अपना बाकी का जीवन 'राजम्मल' के रूप में बिताया।

- इसके बाद वह कभी सुर्खियों में नहीं आई और अभिनय के अपने पिछले जीवन से भी अलग हो गईं।

- मलयालम सिनेमा में महिला कलाकारों की एक सोसाइटी ने अपना नाम पीके रोजी फिल्म सोसाइटी रखा है।

टॅग्स :गूगल डूडलकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?