लाइव न्यूज़ :

'आपको शर्म आनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए', अहमदाबाद पुलिस पर पायल रोहतगी ने निकाली भड़ास, जानें पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: July 6, 2021 11:11 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने 25 जून का गिरफ्तार किया था। पायल की गिरफ्तारी उनकी बिल्डिंग के चेयरमैन की शिकायत का बाद किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपायल रोहतगी ने अहमदाबाद पुलिस पर भड़ास निकाली हैउन्होंने पुलिस से उनके रवैये को लेकर माफी मांगने को कहा है

पायल रोहतगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पायल पर आरोप है कि उन्हें अपनी सोसाइटी मैनेजर के साथ झगड़ा, गाली-गलौज  की और जान से मारने की धमकी भी दी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने 25 जून का गिरफ्तार किया था। पायल की गिरफ्तारी उनकी बिल्डिंग के चेयरमैन की शिकायत का बाद किया गया था। हालांकि वह जमानत पर छूट गई थीं। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अहमदाबाद पुलिस के उपर भड़ास निकाली है। एक्ट्रेस ने उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर माफी मांगने को कहा है। हालांकि पायल ने तुरंत वीडियो को डिलीट कर दिया। ऐसा उन्होंने अपने वकील के कहने पर किया।

क्या कुछ कहा पायल ने?

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा कि पुलिस को उनके व्यवहार के लिए शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए। सीसीटीवी फुटेज उनकी सच्चाई साबित करेंगे और उन्हें किसी गवाह की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैं यह स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूं कि अहमदाबाद पुलिस, 25 जून की सुबह मुझे मेरे आवास से उठाने वाला आपका व्यवहार अस्वीकार्य है। आप मुझे अपमानित करना चाहते थे, लेकिन एक पूरे पुलिस बल के रूप में आपको इस तरह के गैर-पेशेवर तरीके से व्यवहार करने के लिए शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए। मुझे अपने बयानों को साबित करने के लिए किसी गवाह की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेरी सोसाइटी में भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे।

सैटेलाइट पुलिस स्टेशन और यहां तक ​​कि सैटेलाइट पुलिस स्टेशन के बाहर सड़क पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। आइए इंतजार करें और देखें कि सीसीटीवी फुटेज कभी सामने आते भी हैं या नहीं। आपने मुझे अपमानित करने की कोशिश की, मुझे लगता है कि एक पूरे पुलिस बल के रूप में आपको शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए और मुझसे माफी मांगनी चाहिए।

पायल पर ये लगा था आरोप

पायल पर आरोप लगा था कि वो सोसाइ टी की मेंबर न होने के बाद भी 20 जून को उसकी मीटिंग में घुस आईं और उन्होंने चेयरमैन समेत कई लोगों से जमकर झगड़ा और गाली गलौज की। इसके साथ ही कहा गया था कि एक्ट्रेस ने बच्चों के खेलने को लेकर भी बिल्डिंग के लोगों से झगड़ा किया है।

 

टॅग्स :पायल रोहतगीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!