सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म द जोया फैक्टर में बिजी हैं। वहीं रिसेंटली उनके पिता अनिल कपूर पीएम नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे। मगर सोनम मोदी सरकार के धुर विरोधी हैं। इसी बात पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने सोनम पर निशाना साधा है।
पायल ने अनिल कपूर की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो शपथ ग्रहण समारोह के बाद अनुपम खेर के साथ और आर्मी ऑफिसर के साथ मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी फोटो को शेयर करके पायल ने लिखा है, 'सोनम कपूर या तो बहुत खुश होंगी या तो वह बहुत दुखी, उन्होंने पिता को भारत के पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में देखा। जिन्हें वह हिंदू कट्टरपंथी मानती है। यह कितनी प्यारी फैमिली हैं, इनके विचारों में कितना अंतर हैं। कितना कपट और भ्रम बना हुआ हैं।'
पायल के इस कमेंट के बाद ये ट्वीट पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पायल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार कहती हैं। चुनाव के समय में भी उन्होंने कई सितारों और मोदी विरोधियों पर निशाना साधा था। मगर इस बार उन्होंने सोनम कपूर से पंगा ले लिया है।
वहीं सोनम कपूर ने अभी सोशल मीडिया पर विवेक ओबेरॉय की क्लास लगा दी थी। विवेक के वायरल ट्वीट जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय और एक्जिट पोल को लेकर शेयर किया था। इसके लिए सोनम कपूर ने उन्हें क्लासलेस कह दिया था। अब पायल के इस ट्वीट पर वो क्या रिप्लाई देती हैं ये देखने वाली बात होगी।