Pawan Singh Bhojpuri Song Viral: पवन सिंह और मोनालिसा का 'कइसे में चुम्मा लियाईल बा' ने मचाई धूम, बार-बार देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Published: June 17, 2020 07:41 PM2020-06-17T19:41:17+5:302020-06-17T19:41:17+5:30

पवन सिंह और मोनालिसा ऑनस्क्रीन जोड़ी को हमेशा फैंस ने खूब सराहा है। इन दिनों 'कइसे में चुम्मा लियाईल बा' ने दर्शकों के बीच धूम मचा रखी है।

Pawan Singh and Monalisa sarkar raj Bhojpuri Song Viral on youtube | Pawan Singh Bhojpuri Song Viral: पवन सिंह और मोनालिसा का 'कइसे में चुम्मा लियाईल बा' ने मचाई धूम, बार-बार देख रहे फैंस

पॉपुलर है मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsभोजपुरी गाना 'कइसे में चुम्मा लियाईल बा' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। गाने में साड़ी पहनकर मोनालिसा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इससे पहले पवन सिंह का नया गाना 'ये लड़की सही है' रिलीज कर दिया गया था।

भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह और मोनालिसा का एक गाना इन दिनों तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पवन सिंह के गानों का इंतजार फैंस हमेशा बेसब्री के साथ करते रहते हैं। भोजपुरी गाना 'कइसे में चुम्मा लियाईल बा' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। जबरदस्त डांस के साथ-साथ दोनों स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री फैंस को दीवाना बना रही है। 

गाने में साड़ी पहनकर मोनालिसा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने का म्यूजिक भी शानदार है, जो आपको अंत तक बांधने का काम करती है। इस गाने को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किया गया। इस गाने को पवन सिंह और अल्का झा ने गाया है। मोनालिसा और पवन सिंह की जोड़ी 'गदर', 'जान लेबू का हो', 'सइयां दिलवा मांगेले', 'जिद्दी आशिक' और 'बनारसवाली' में एक साथ पहले भी धमाल मचा चुकी है।

रिलीज होते ही 'ये लड़की सही है' ने किया कमाल 

इससे पहले पवन सिंह का नया गाना 'ये लड़की सही है' रिलीज कर दिया गया था। रिलीज होते ही फैंस के बीच गाने को लेकर अभी तक जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। विदेश में शूट किए गए इस गाने में विदेशी एक्ट्रेसेस भी नजर आ रही हैं। वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं। गाने में पवन सिंह अपने दोस्तों से एक खूबसूरत लड़की के बारे में बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'ये लड़की सही है'। दुबई में शू‍ट किए गए इस गाने में पवन सिंह बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

लॉलीपॉप लागेलू ने पवन सिंह को दिलाई पहचान

महज 11 वर्ष की उम्र में पवन सिंह ने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो काफी हिट रहा उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले लेकिन 2008 में रिलीज हुआ लॉलीपॉप लागेलू और उसका गाना जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक जबरदस्त हिट हुआ और रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया। 
 

Web Title: Pawan Singh and Monalisa sarkar raj Bhojpuri Song Viral on youtube

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे