अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम की ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस है नई गर्लफ्रेंड, 'गैंगस्टर गुड़िया' से बनाई पहचान
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 26, 2020 12:10 PM2020-08-26T12:10:03+5:302020-08-26T12:10:03+5:30
महविश हयात ने अपने करियर की शुरुआत में एक आटइम नंबर किया था। महविश की उम्र 37 साल है, वह दाऊद से 27 साल छोटी हैं।
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सिनेमा से गहरा नाता रहा है। बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीनों के साथ दाऊद का नाम जुड़ता रहा है। अब दाऊद का नाम एक बार फिर से एक एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है लेकिन ये एक्ट्रेस भारत की नहीं पाकिस्तान की है। अब दाऊद का नाम पाकिस्तान की अभिनेत्री 'ग्लैमरस गर्ल' महविश हयात के साथ जुड़ रहा है।
पिछले साल मेहविश हयात को पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कारों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया था। इस पुरस्कार के मिलने के बाद पाकिस्तान की सिनेमा में हलचल मच गई थी और सभी ने तरह तरह के आरोप लगाए थे।
महविश हयात ने अपने करियर की शुरुआत में एक आटइम नंबर किया था। महविश की उम्र 37 साल है, वह दाऊद से 27 साल छोटी हैं। अपने लुक के लिए जानी जाने वालीं हयात पाकिस्तान की एक टॉप सिंगिंग स्टार भी है और अक्सर कुछ जानी-मानी हस्तियों के कार्यक्रमों को होस्ट करती हैं।
खास बात ये है कि खबरों की मानें तो महविश को गैंगस्टर गुड़िया के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा महविश हयात 'बिल्ली' के नाम से भी फेमस हैं। क्योंकि महविश ने साल 2014 में आई फिल्म "ना मालूम अफराद" में बिल्ली का किरदार अदा किया था।
महविश हयात ने साल 2009 में आई फिल्म 'इंशाअल्लाह', 2015 जवानी फिर नहीं आनी, 2016 'एक्टर इन लॉ', 2016 में आई 'टीम', 2017 में आई 'पंजाब नहीं जाऊंगी' और साल 2018 में 'जवानी फिर नहीं आनी-2', 'लोड वेडिंग' समेत कई फिल्मों में काम किया है।