एक्टर और मॉडल की पत्नी ने लगाया आरोप, प्रेगनेन्सी के दौरान घसीटकर कई बार मारी थी लात

By मेघना वर्मा | Published: July 22, 2019 02:09 PM2019-07-22T14:09:01+5:302019-07-22T14:09:01+5:30

फातिमा ने ये भी कहा कि उनके घरवालों ने ये सारी बातें उनसे किसी को भी बताने के लिए मना किया था। मगर वो अब इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना चाहती हैं।

pakistani actor mohsin abbas haider wife fatima alleged domestic violence | एक्टर और मॉडल की पत्नी ने लगाया आरोप, प्रेगनेन्सी के दौरान घसीटकर कई बार मारी थी लात

एक्टर और मॉडल की पत्नी ने लगाया आरोप, प्रेगनेन्सी के दौरान घसीटकर कई बार मारी थी लात

पाकिस्तान के फेमस एक्टर और मॉडल मोहसिन अब्बास हैदर की मुसीबते बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। हैदर की वाइफ ने उनपर संगीन आरोप लगाया है। दरअसल उनकी वाइफ फातिमा सोहेल ने अपने सोशल मीडिया पर लम्बा चौड़ा पोस्ट लिखा है और उनके साथ हुई घरेलू हिंसा का जिक्र किया है। 

इस पोस्ट में फातिमा ने लिखा, 'किसी भी जुल्म को बर्दाश्त करना भी गुनाह है। 26 नवंबर 2018 को मैंने अपने पति को मुझे धोखा देते रंगे हाथ पकड़ा थालेकिन उस वक्त शर्मिंदा होने के बजाए उसने मुझे बुरी तरह से मारना-पीटना शुरू कर दिया। उस वक्त मैं गर्भवती थी।' फातिमा ने अपने इस पोस्ट में अपनी तस्वीर भी शेयर की है जो दिल दहला देने वाली है। 

फातिमा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि उनके पति यानी हैदर ने उन्हें बाल पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया। फातिमा ने लिखा, 'मुझे जमीन पर घसीटने लगा, इसके बाद लातों से मारने लगा। बाद में मुझे उठाया मेरे मुंह पर घूसों से मारा और आखिर में मुझे एक दीवार से लड़ाकर चला गया। मुझे मेरे पति ने बुरी तरह पीटा था।'

डॉक्टरों ने भी इलाज से किया मना

फातिमा ने खुद के साथ हुई इस दर्दनाक घटना को बताते हुए इस बात का खुलासा भी किया कि उनके साथ अस्पताल में भी नाइंसाफी हुई। फातिमा ने बताया कि अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनका इलाज करने से भी मना कर दिया था। इसका कारण ये ता कि पहली नजर में उन्हें लगा ये पुलिस केस है। 

इसके बाद डॉक्टर्स ने फातिमा को पुलिस कम्पलेन करने को कहा। मगर फातिमा पुलिस के पास नहीं गईं क्योंकि उन्हें लगा ये राइट टाइम नहीं है। फातिमा ने आगे ये भी कहा, 'मुझे 19 मई को बेटा हुआ। वह बहुत सुंदर है लेकिन उसे पैदा करने में मुझे ऑपरेशन का सहारा लेना पड़ा मैं उतनी स्वस्‍थ नहीं रह गई थी'

फातिमा ने ये भी कहा कि उनके घरवालों ने ये सारी बातें उनसे किसी को भी बताने के लिए मना किया था। मगर वो अब इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना चाहती हैं। फातिमा ने ये भी बताया कि जब वो अपने बच्चे को देने पहुंची तो भी उनके पति ने उनको पीटा।

फातिमा ने लड़कियों से अपील की कि वो अपने खिलाफ होने वाले सभी अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाएं। फातिमा ने कहा कि अब वो इस मुद्दे को कोर्ट लेकर जाएंगी। 

Web Title: pakistani actor mohsin abbas haider wife fatima alleged domestic violence

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे