लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कोरोना वायरस पर जताई फिक्र, कहा-हमें उन लोगों का जरूर ख्याल रखना चाहिए जो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 25, 2020 08:30 IST

अपने ट्वीट में माहिरा खान ने कहा कि हमें उन लोगों का ध्यान रखना चाहिए, जो इस समय स्थिति में नहीं हैं। उन लोगों को पेड लीव्स देने चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देमाहिरा खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा हैभारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी वायरस दस्तक दे चुका है।

कोरोना वायरस को कहर पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी ये वायरस दस्तक दे चुका है।  पाकिस्तान में ही इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब तक 956 हो चुकी है। पाकिस्तान में तेजी से बढ़ते कोरोना के प्रकोप पर सेलेब्स चिंता भी जता रहे हैं। ऐसे में  हाल ही में पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) ने ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

 अपने ट्वीट में माहिरा खान ने कहा कि हमें उन लोगों का ध्यान रखना चाहिए, जो इस समय स्थिति में नहीं हैं। उन लोगों को पेड लीव्स देने चाहिए। माहिरा खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपने ट्वीट में लोगों के लिए चिंता जताई है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करके लिखा है कि अगर आप पढ़े लिखे हैं, आप काम के बिना एक महीना जिंदगी गुजार सकते हैं और किसी सत्ता या विशेषाधिकार की स्थिति में हैं तो यह लड़ाई किसी और से अधिक आपकी है। हमें उन लोगों का जरूर ख्याल रखना चाहिए जो इस समय स्थिति में नहीं हैं। उन्हें जागरुक करना चाहिए, उन्हें भुगतान करने चाहिए और उनकी जिंदगी आसान करनी चाहिए। महिरा हाफिज खान एक पाकिस्तानी टीवी कलाकार और अभिनेत्री हैं। महिरा खान पाकिस्तान की बेहतरीन अभिनेत्रीयोँ में से एक हैं। उन्हें उनके शो हमसफर के किरदार खिराद एहसान के लिए जाना जाता हैं। माहिरा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत पाकिस्‍तानी फिल्म बोल से की थी, इसी साल उन्होंने छोटे पर्दे पर शो नियत से डेव्यू किया था।माहिरा बॉलीवुड फिल्म रईस में शाहरुख़ खान के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आ चुकी हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमाहिरा खान
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?