लाइव न्यूज़ :

Padmaavat box office Day 1: हिंसक विरोध के बावजूद पद्मावत ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 26, 2018 11:45 IST

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को पूरे देश में रिलीज हुई। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, अदिति राव हैदरी और रजा मुराद मुख्य भूमिका में है।

Open in App

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत गुरुवार (25 जनवरी) को रिलीज हुई। ट्रेड समीक्षकों का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन करीब 18 करोड़ रुपये की कमायी करने में सफल रही है। ट्रेड पंडित तरण आदर्श के अनुसार पद्मावत ने पहले दिन ऑस्ट्रेलिया में 1.88 करोड़ रुपये, न्यूजीलैंड में 29.99 लाख रुपये और ब्रिटेन में 88.08 लाख रुपये कमाये।  राजपूत करणी सेना द्वारा फिल्म का हिंसक विरोध किए जाने के कारण गुजरात, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई मल्टीप्लेक्स में फिल्म नहीं रिलीज हुई। देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी तोड़फोड़ और हिंसा के डर से कुछ सिनेमाघरों में फिल्म नहीं रिलीज हुई।

फिल्म कारोबार के जानकारों के अनुसार विवाद के कारण करीब फिल्म को 30-35 प्रतिशत बाजार का नुकसान हुआ। फिल्म ट्रेड के जानकार तरण आदर्श ने रिलीज से पहले ही ट्वीट किया था कि पद्मावत को बुधवार (24 जनवरी) को पेड प्रिव्यू से पाँच करोड़ रुपये की कमायी हो गयी थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, अदिति राव हैदरी और रजा मुराद मुख्य भूमिका में है।

माना जा रहा है कि शुक्रवार (26 जनवरी) को गणतंत्र दिवस की छुट्टी और उसके बाद शनिवार और रविवार के अवकाश से फिल्म को कारोबारी फायदा हो सकता है। मंगलवार(22 जनवरी) और बुधवार (23 जनवरी) को देश के कई हिस्सों में करणी सेना और अन्य राजपूत संगठनों ने हिंसक प्रदर्शन किए। गुरुवार (25 जनवरी) को भी कुछ हिस्सों में विरोधियों ने प्रदर्शन किए लेकिन किसी तरह के बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं मिली। उम्मीद की जा रही है कि हिंसा थमने से फिल्म देखने वालों की संख्या बढ़ेगी।

मुंबई में भंसाली की फिल्म पद्मावत का कारोबार सलमान खान की "टाइगर जिंदा है" थोड़ा ही कम रहा। कर्नाटक में फिल्म के रिलीज को लेकर कोई विवाद नहीं था लेकिन राज्य में महादेई नदी के पानी के बंटवारे को लेकर बुलाई गई हड़ताल की वजह से फिल्म के कारोबार पर असर पड़ा। 

खाड़ी देशों में फिल्म के 37.5 लाख डॉलर का कारोबार करने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया में फिल्म पहले दिन करीब 35 लाख डॉलर का कारोबार कर सकती है। अमेरिका-कनाडा में भी फिल्म के अच्छा कारोबार करने की उम्मीद है।

 

 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए