लाइव न्यूज़ :

Padma Awards 2023: सुधा मूर्ति, रवीना टंडन, गीत ‘नाटू नाटू’ के संगीत निर्देशक कीरावानी और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार सम्मानित, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 5, 2023 20:06 IST

Padma Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिग्गज समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव और मशहूर चिकित्सक दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपुर के पूर्व उपमुख्यमंत्री थौनाओजम चौबा सिंह को पद्म श्री से सम्मानित किया।आचार्य डॉ. सुकामा देवी और प्रेमजीत बारिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। डॉ. राधाचरण गुप्त को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 

Padma Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कई दिग्गज को पद्म सम्मान से सम्मानित किया। दिवंगत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया।

'नाटू नाटू' गाने की रचना करने वाले संगीतकार एम.एम. कीरावनी, अभिनेत्री रवीना टंडन और सुपर 30 शैक्षिक कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपुर के पूर्व उपमुख्यमंत्री थौनाओजम चौबा सिंह को पद्म श्री से सम्मानित किया।

आचार्य डॉ. सुकामा देवी और प्रेमजीत बारिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। हेमंत चौहान को सम्मानित किया गया। डॉ. राधाचरण गुप्त को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मौहम्मद हुसैन को सम्मानित किया गया। प्रोफेसर सी.ए. ऐसक को सम्मानित किया गया।

डॉ. जानुम सिंह सोय को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया। लेखक सुधा मूर्ति, भौतिक विज्ञानी दीपक धर, उपन्यासकार एस.एल. भैरप्पा और वैदिक विद्वान त्रिदंडी चिन्ना जे. स्वामीजी को भी यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। दीपक धर सांख्यिकीय भौतिकी में अपने लंबे शोध करियर के लिए जाने जाते हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत सम्मान दिया गया। वह भारत के रक्षा मंत्री और लंबे समय तक सांसद भी रहे थे। वहीं, 1971 के बांग्लादेश युद्ध शरणार्थी शिविरों में सेवा करने के लिए अमेरिका से लौटे महालनाबिस को मरणोपरांत सम्मान दिया गया। उन्हें ‘ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन’ (ओआरएस) पर किए गए कार्य के लिए वैश्विक स्तर पर पहचान मिली थी।

यादव के बेटे एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि महालनाबिस का पुरस्कार उनके भतीजे ने प्राप्त किया। फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटू नाटू’ के लिए भारत का पहला ऑस्कर जीतने वाले संगीत निर्देशक एमएम कीरावानी और बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को पद्मश्री दिया गया।

समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे। राष्ट्रपति ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी थी।

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्सपद्म विभूषणपद्म भूषणपद्म श्रीरवीना टंडनपटनाSudha Murthy
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?