लाइव न्यूज़ :

Oscars 2018: हॉलीवुड ने श्रीदेवी और शशि कपूर को ऐसे दी श्रद्धांजलि

By IANS | Updated: March 5, 2018 14:59 IST

हॉलीवुड संगीतकार एडी वेडर ने दुनिया को अलविदा कह चुके इन भारतीय सितारों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Open in App

लॉस एंजेलिस, 5 मार्च; भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों शशि कपूर और श्रीदेवी को 90वें एकेडमी पुरस्कार समारोह के दौरान श्रद्धांजलि दी गई। संगीतकार एडी वेडर ने दुनिया को अलविदा कह चुके इन भारतीय सितारों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मंच पर टॉम पैटी का 'रूम एट द टॉप' गाना गाया। अभिनेत्री जेनिफर गार्नर ने हॉलीवुड की दिग्गज ऑड्रे हेपबर्न को श्रद्धांजलि देकर इसकी शुरुआत की।

गार्नर ने कहा, "दुख के बिना कोई खुशी नहीं है।" उन्होंने फिर दुनिया को अलविदा कह चुके कलाकारों को याद करना शुरू किया। पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई शशि कपूर ने बाल कलाकार के रूप में काम करने के बाद 1961 की फिल्म 'धर्मपुत्र' से फिल्मों में डेब्यू किया था। उनका दिसंबर 2017 में निधन हो गया था।

शशि कपूर को वर्ष 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बड़ी एवं आकर्षक आंखों, बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन नृत्य कौशल के लिए पहचाने जाने वाली मशहूर अदाकार श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को निधन हो गया था।इसके अलावा जॉन हर्ड, टोनी एन वॉकर, जेन फॉरे, रॉबर्ट ओसबोर्न, मार्टिन लैंडौ, ग्लेन हेडली, रोजर मूरे, जॉर्ज ए. रोमेरो और जेरी लुइस को भी जैसे सितारों को भी 'इन मेमोरियम' सेक्शन में जगह दी गई। इस सेक्शन में उन कलाकारों को याद किया जाता है, जिनका हाल-फिलहाल में निधन हुआ हो।

टॅग्स :श्रीदेवीऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस