लाइव न्यूज़ :

Oscars 2025: हिंदी में कहा- आप में से जो लोग भारत से देख रहे हैं, नमस्कार?, मेजबान कॉनन ओ ब्रायन को फैंस कर रहे तारीफ, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2025 10:34 IST

Oscars 2025: आप में से जो लोग भारत से देख रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भारत के लोगों को नमस्कार।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वश्रेष्ठ प्रयास के लिए ऑस्कर के हकदार हैं! अच्छी कोशिश की।विचारशील आभार दिखाते हुए ऑस्कर समारोह की शुरुआत की। सोशल मीडिया के एक अन्य ‘यूजर’ ने कहा, ‘‘...यह हिंदी नहीं थी।’’ 

Oscars 2025: ऑस्कर 2025 पुरस्कार समारोह के भारतीय दर्शक उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब मेजबान कॉनन ओ ब्रायन ने अमेरिका में लॉस एंजिलिस के ‘डॉल्बी थिएटर’ से हिंदी में उनका अभिवादन किया। इस बार 97वें अकादमी पुरस्कार का भारत में ‘जियोहॉटस्टार’ और टीवी चैनल ‘स्टार प्लस’ पर सीधा प्रसारण हुआ। ऑस्कर की पहली बार मेजबानी कर रहे ओ’ब्रायन ने कार्यक्रम की शुरुआत में भारतीय दर्शकों को संबोधित करते हुए हिंदी में कहा, ‘‘आप में से जो लोग भारत से देख रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भारत के लोगों को नमस्कार।

वहां सुबह हो चुकी है तो मुझे उम्मीद है कि नाश्ते के साथ वे ऑस्कर समारोह देख रहे हैं।’’ सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कई लोगों ने हिंदी बोलने की कोशिश करने पर ओ'ब्रायन की प्रशंसा की। एक ‘यूजर’ ने कहा, ‘‘कॉनन ओ'ब्रायन विदेशी भाषा में बोलने के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के लिए ऑस्कर के हकदार हैं! अच्छी कोशिश की।’’

  

एक अन्य ने लिखा, ‘‘कॉनन ओ’ब्रायन ने भारत के प्रति विचारशील आभार दिखाते हुए ऑस्कर समारोह की शुरुआत की। भारत में दर्शकों से जुड़ने के लिए उन्होंने हिंदी में बात की।’’ हालांकि कुछ लोग इससे खुश नहीं दिखे। सोशल मीडिया पर एक आलोचक ने लिखा, ‘‘अच्छा प्रयास है, लेकिन सच कहूं तो कॉनन ने हिंदी अभिवादन को पूरी तरह से खराब कर दिया है।’’ सोशल मीडिया के एक अन्य ‘यूजर’ ने कहा, ‘‘...यह हिंदी नहीं थी।’’ 

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डअमेरिकाहिन्दी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?