लाइव न्यूज़ :

Oscar Award 2019: ऑस्‍कर अवॉर्ड जीतने वाली पहली अश्वेत महिला बनी रूथ ई कार्टर

By भाषा | Updated: February 25, 2019 15:01 IST

हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ की कॉस्ट्यूम डिजाइनर रूथ ई कार्टर को ‘सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन’ के लिए ऑस्कर मिला है और वह इस श्रेणी में अकादमी पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं।

Open in App

हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ की कॉस्ट्यूम डिजाइनर रूथ ई कार्टर को ‘सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन’ के लिए ऑस्कर मिला है और वह इस श्रेणी में अकादमी पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं।

‘मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स फिल्म’ स्टूडियो का यह पहला ऑस्कर है। पुरस्कार की घोषणा के तुरंत बाद ही इस स्टूडियो के लिए एक और बड़ी खबर आई। प्रोडक्शन डिजाइन की श्रेणी में हना बैचलर को पुरस्कार दिया गया। ‘ब्लैक पैंथर’ में काल्पनिक राष्ट्र वकांडा को सिल्वर स्क्रीन पर शानदार रूप से उतारने कि लिए बैचलर को यह पुरस्कार दिया गया।

कार्टर ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘मार्वल ने भले ही पहले अश्वेत सुपरहीरो की रचना की हो लेकिन कॉस्ट्यूम डिजाइन के जरिए हमने इसे एक अफ्रीकी राजा के रूप में बदल दिया। और इस फिल्म के लिए कपड़े डिजाइन करना मेरे लिए सम्मान की बात है। शुक्रिया अकादमी। अफ्रीकी राजशाही को सम्मानित करने के लिए शुक्रिया।'

टॅग्स :ऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?