लाइव न्यूज़ :

Mother's Day: मदर्स डे पर करीना कपूर से लेकर रिद्धिमा साहनी और सबा अली खान तक, सेलेब्स ने अपनी मां के लिए लिखा ऐसा प्यारा पोस्ट

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 9, 2021 15:40 IST

मदर्स डे के दिन कई सेलेब्स ने अपनी मां के लिए खूबसूरत अंदाज में प्यारा पोस्ट लिखा है। रिद्धिमा साहनी से लेकर करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ तक सभी ने अपनी मां को इस खास दिन पर विश है।

Open in App
ठळक मुद्देरिद्धिमा साहनी ने मां नीतू कपूर को कहा - हैप्पी मदर्स डे माई आयरन लेडी करीना कपूर खान ने दोनों बेटों की फोटो शेयर करते हए सभी को उम्मीद रखने का दिया हौसला टाइगर श्रॉफ ने मां आयशा श्रॉफ से कहा - मैं आपको हर दिन उतना ही प्यार करता हूं किसी एक दिन नहीं

मुंबई: मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को दुनाया भर में मनाया जाता है। इस बार ये 9 मई को मनाया जा रहा है। हर किसी के लिए उसकी मां का महत्व बेहद अहम होता है। मां जीवन का एक मजबूत स्तंभ है, जो मुश्किल हालातों में भी आपको गिरने नहीं देती। अपने प्यार , विश्वास और परवरिश से मां हमें इतना मजबूत बनाती है कि हम हर मुसीबत का सामना कर सके।

मदर्स डे हर बच्चे के लिए एक खास दिन होता है । जब वह अपनी मां के लिए कुछ खास करना चाहता है । उनका मनपसंद खाना बनाना , प्यारा नोट लिखना , उनके पसंद की चीज उन्हें गिफ्ट करना चाहता है । इस दिन से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है । बॉलीवुड के कई सितारों ने इस खास दिन पर अपनी मां को अलग-अलग तरीके से याद किया ।

अपनी मां को याद करते हुए इन सितारों ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत पोस्ट शेयर की है । करीना कपूर खान , रिद्धिमा साहनी , टाइगर श्रॉफ , सबा अली खान , मीरा राजपूत , सुष्मिता सेन और शिल्पा शेट्टी जैसी हस्तियों ने इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट किया है ।

रिद्धिमा साहनी ने लिखा -माई आयरन लेडी 

रिद्धिमा साहनी ने अपनी मां नीतू कपूर के साथ वाली एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की और लिखा, 'मैं एक मजबूत महिला हूं क्योंकि एक स्ट्रॉन्ग महिला ने मुझे जन्म दिया है । हैप्पी मदर्स डे माई आयरन लेडी .. लव ई यू ।  '

सबा अली खान पटौदी ने अपनी मां शर्मिला टैगोर की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा , ' हैप्पी मदर्स  डे ! मेरा यह वीडियो आपके लिए समर्पित है ..आपको बहुत सारा प्यार '

वहीं करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बच्चे की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की । उन्होंने अपने दोनों बेटों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आज उम्मीद पे दुनिया कायम है और ये दोनों मुझे उम्मीद देते हैं । एक बेहतर के लिए आप सभी सुंदर और मजबूत मांओं को हैप्पी मदर्स डे... विश्वास रखें ।  ' 

टाइगर श्रॉफ ने अपनी मां आयशा श्रॉफ की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी मदर्स डे मां... आपको बहुत सारा प्यार। ' टाइगर ने सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी और कहा , ' हम हर  दिन आपकी सराहना करते है , न कि केवल मदर्स डे के दिन ।'

टॅग्स :मदर्स डेसुष्मिता सेनइंस्टाग्रामकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?