लाइव न्यूज़ :

कैंसर से इरफान ने जीती जंग, सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर फैंस का जताया आभार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2019 14:30 IST

इरफान खान ने बीते साल 16 मार्च को अपनी बीमारी की जानकारी ट्व‍िटर पर साझा की थी। अब करीब 9 से 10 महीने तक चले इलाज के बाद इरफान खान ठीक हुए हैं।

Open in App

लंबे समय तक न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझने के बाद बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने जंग जीत ली है। इस बारे में खुद एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए बता दिया है। एक्टर लंदन से इलाज करवाकर भारत लौट आए हैं।

हाल ही में इरफान को एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां पहली बार वह उन्होंने मीडिया को बीमारी के बाद पोज दिए । अब उन्‍होंने अपने ट्व‍िटर अकाउंट पर एक भावुक नोट लिखकर फैंस का शुक्र‍िया किया है। 

इरफान खान ने बीते साल 16 मार्च को अपनी बीमारी की जानकारी ट्व‍िटर पर साझा की थी। अब करीब 9 से 10 महीने तक चले इलाज के बाद इरफान खान ठीक हुए हैं। अब फ‍िर उन्‍होंने ट्व‍िटर के माध्‍यम से फैंस को शुक्र‍िया कहा है। उन्‍होंने उस सबको धन्‍यवाद किया है जो मुश्‍किल वक्‍त में उनके साथ किसी न किसी रूप में रहे। 

इरफान ने लिखा कि शायद जीतने की खोज में कहीं न कहीं हम भूल जाते हैं कि प्यार करने का कितना मतलब होता है। हमारी अंदर की क्षमता हमें याद दिलाती है। जैसा कि मैंने अपने जीवन के इन चरणों पर अपने पैरों के निशान छोड़ दिए हैं, मैं आपके असीम प्यार और समर्थन को प्राप्त करने के लिए आभारी हूं, इसने मुझे उपचार की मेरी प्रक्रिया में डाला है बहुत काम किया है। इसलिए मैं आप सभी का अपने दिल से धन्यवाद देता हूं।

आई थी खबर

हाल ही में खबर आई थी कि वह इंग्लैंड से भारत वापस आ गए हैं। इस तरह की खबरें थीं कि इरफान का यहां शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन सूत्र ने इससे इनकार करते हुए कहा, ‘‘ उन्होंने यहां कोई इलाज नहीं कराया है।’’ 

यह अभी अस्पष्ट है कि अभिनेता काम पर कब लौटेंगे और कब ‘हिन्दी मीडियम 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। यह फिल्म 2017 में आई कॉमेडी ड्रामा का सीक्वल है।

खान ने ‘पान सिंह तोमर’, ‘हासिल’, ‘मकबूल’ और ‘पीकू’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। वहीं ‘द नेमसेक’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘जुरासिक वर्ल्ड’ जैसी पश्चिमी फिल्मों के जरिए भी खुद को स्थापित किया है।

टॅग्स :इरफ़ान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीइरफान खान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में स्टार को देख सकेंगे फैन्स

बॉलीवुड चुस्कीइरफान खान की आखिरी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड चुस्कीनवाजुद्दीन सिद्दीकी ने संपत्ति विवाद खत्म करने के लिए अपने हिस्से आई पुश्तैनी संपत्ति भाईयों के नाम की

बॉलीवुड चुस्कीशाहरुख खान ने दिवंगत अभिनेता इरफान के बारे में कहा ऐसा, ट्विटर पर प्रशंसकों के सवाल के जवाब दिए

बॉलीवुड चुस्कीइरफान खान के बेटे होने का बाबिल खान को नहीं मिला कोई फायदा, कहा- मां नहीं मांगेगी फेवर, देने ही पड़ेंगे ऑडिशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस