लाइव न्यूज़ :

O Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2026 10:27 IST

O Romeo 1st review out: रोमांस है, तो अंडरवर्ल्ड का कड़क क्राइम भी है। कई फ्रेम्स इतने खूबसूरत तरीके से फिल्माए गए हैं कि वे लंबे समय तक याद रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देO Romeo 1st review out: यह जानने के लिए फिल्म देखना जरूरी है।O Romeo 1st review out: कई तरह के सिनेमाई रंग देखने को मिलते हैं। O Romeo 1st review out: इमोशनल दृश्यों को और प्रभावशाली बना देता है।

O Romeo 1st review out: अगर कहानी को थोड़े अलग अंदाज़ में समझें तो ‘ओ’ रोमियो एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो अपराध की दुनिया में सिर्फ जीता ही नहीं, बल्कि उस दुनिया पर राज करना चाहता है। शाहिद कपूर का किरदार उस्तरा एक खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर 'है, जिसके लिए ताकत, डर और दुश्मनी रोजमर्रा की बात है। लेकिन उसकी ज़िंदगी तब मोड़ लेती है जब उसकी मुलाकात तृप्ति डिमरी के किरदार से होती है। मदद मांगने से शुरू हुई यह मुलाकात धीरे-धीरे एक रिश्ते में बदल जाती है, जो आम लव स्टोरी जैसा नहीं है। इसी बीच अंडरवर्ल्ड की सियासत, गैंग वॉर और सत्ता की लड़ाई उनकी जिंदगी को लगातार उलझाती रहती है। अंत में जीत किसकी होती है—प्यार की या अपराध की दुनिया की—यह जानने के लिए फिल्म देखना जरूरी है।

करीब तीन घंटे लंबी यह फिल्म सिर्फ एक जॉनर तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसमें कई तरह के सिनेमाई रंग देखने को मिलते हैं। दमदार एक्शन सीक्वेंस हैं, तो भावनात्मक ड्रामा भी है; रोमांस है, तो अंडरवर्ल्ड का कड़क क्राइम भी है। कई फ्रेम्स इतने खूबसूरत तरीके से फिल्माए गए हैं कि वे लंबे समय तक याद रहते हैं।

खास बात यह है कि फिल्म में एक्शन को नए स्टाइल में पेश किया गया है, जहां हर प्रमुख किरदार अपने-अपने अंदाज़ में स्क्रीन पर प्रभाव छोड़ता है। उदाहरण के लिए माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक गाने ‘धक धक’ पर फिल्माया गया एक्शन सीक्वेंस खास तौर पर अलग और दिलचस्प लगता है। जिक्र इसलिए कर दिया गया है क्योंकि इसकी छोटी सी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिलती है।

फिल्म का संगीत भी इसकी बड़ी ताकत बनकर सामने आता है। ऐसे दौर में जब कई फिल्मों के गाने रिलीज के कुछ समय बाद ही भुला दिए जाते हैं, ‘ओ’ रोमियो का म्यूजिक फिल्म खत्म होने के बाद भी याद रहता है। बैकग्राउंड स्कोर एक्शन और इमोशनल दृश्यों को और प्रभावशाली बना देता है।

अभिनय की बात करें तो शाहिद कपूर पूरी फिल्म की धुरी बनकर सामने आते हैं। उनका प्रदर्शन कई जगहों पर ‘हैदर’ की याद दिलाता है, जहां किरदार की तीव्रता इतनी वास्तविक लगती है कि अभिनेता और चरित्र के बीच की दूरी मिटती हुई महसूस होती है। तृप्ति डिमरी भी अपनी सधी हुई और भावनात्मक परफॉर्मेंस से प्रभावित करती हैं, जिसमें पिछली फिल्मों ‘बुलबुल’ और ‘कला’ की झलक दिखाई देती है।

सपोर्टिंग कास्ट भी फिल्म को मजबूती देती है—अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और तमन्ना भाटिया अपने-अपने किरदारों में रंग भरते हैं, जबकि सीमित समय के बावजूद विक्रांत मैसी खास असर छोड़ जाते हैं। तकनीकी पक्ष की बात करें तो फिल्म की कलर ग्रेडिंग, सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले और एडिटिंग सभी मजबूत हैं, जो फिल्म को विजुअली और नैरेटिव तौर पर आकर्षक बनाते हैं।

हालांकि इसकी लंबाई थोड़ी कम होती तो अनुभव और बेहतर हो सकता था, लेकिन इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहती है। कुल मिलाकर, विशाल भारद्वाज एक बार फिर निर्देशक के रूप में उम्मीदों पर खरे उतरते हैं और एक ऐसी फिल्म पेश करते हैं जो मनोरंजन के साथ-साथ भावनात्मक असर भी छोड़ती है। हमारी तरफ से फिल्म को साढ़े चार स्टार।

O' Romeo Review:

फिल्म: ओ' रोमियोरेटिंग: 4.5 स्टार्सकलाकार: शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी (स्पेशल अपीरियंस)फिल्म अवधि: 2 घंटे 59 मिनटनिर्देशक: विशाल भारद्वाजकहाँ देखें: सिनेमाघरों में

टॅग्स :शाहिद कपूरफिल्म समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?