अंगद बेदी के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर नोरा फतेही ने किया बड़ा खुलासा, सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग!

By मेघना वर्मा | Published: April 12, 2019 04:40 PM2019-04-12T16:40:17+5:302019-04-12T16:40:17+5:30

नेहा से शादी के बाद से ही नोरा और अंगद एक-दूसरे से बात करना बंद कर दी थी। वहीं दोनों ने मीडिया में एक-दूसरे के लिए भी कुछ कहने से मना कर दिया था।

nora fatehi opens about her breakup angad bedi | अंगद बेदी के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर नोरा फतेही ने किया बड़ा खुलासा, सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग!

अंगद बेदी के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर नोरा फतेही ने किया बड़ा खुलासा, सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग!

दिलबर गर्ल नोरा फतेही अपने डांस स्किल से लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं नोरा ने हाल ही में अपने और पिंक एक्टर अंगद बेदी के रिलेशनशिप को लेकर कई चीजों का खुलासा किया है। सिर्फ यही नहीं रिपोर्ट की मानें तो नोरा का मनना था कि अंगद बेदी ने उनके साथ रिलेशशिप के समय चीट किया और फिर अपनी बेस्ट फ्रेंड नेहा धूपिया से शादी कर ली। दोनों की अचानक हुई शादी ने सभी फैंस को भी थोड़े शॉक में डाल दिया था।

नेहा से शादी करने से पहले अंगद , नोरा फतेही के साथ रिलेशनशिप में थे। शादी के  बाद से ही नोरा और अंगद एक-दूसरे से बात करना बंद कर दी थी। वहीं दोनों ने मीडिया में एक-दूसरे के लिए भी कुछ कहने से मना कर दिया था। अब हाल ही में जाकर नोरा ने अपने रिलेशनशिप पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

जूम टीवी को इंटरव्यू देते हुए नोरा ने बताया कि, 'इस फेज से हर लड़की गुजरती है। मेरे लिए ये थोड़ा मुश्किल था क्योंकि ये बिल्कुल अनएक्सेपटेड था मैं बिल्कुल टूट गई थी। मैं दो महीने के लिए लॉस्ट हो गई थी।'

नोरा ने आगे कहा, 'उस अनुभव ने मुझे पूरी तरह बदल दिया। मेरे करियर के लिए भी वो टाइम बिल्कुल अजीब था मगर मैंने खुद को संभाला और मुझे लगा नहीं अब मुझे कुछ करना चाहिए। मैं काम करना चाहती थी। खुद को प्रूफ करना चाहती थी।' 

बता दें जब अंगद और नेहा की शादी की खबर आई थी तो फैंस सकते में थे कि अचानक से कैसे दोनों एक साथ शादी के बंधन में बंध गए। नोरा फतेही हाल ही में मैग्जीन के लिए फोटो शूट करवाया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

Web Title: nora fatehi opens about her breakup angad bedi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे