रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 5 करोड़ की धोखाधड़ी और अंडरवर्ल्ड से धमकी दिलाने का है मामला

By ज्ञानेश चौहान | Published: October 23, 2019 02:11 PM2019-10-23T14:11:08+5:302019-10-23T14:12:14+5:30

मुकदमा दर्ज करने वाले शख्स का कहना है कि रेमो ने उनको एक फिल्म के जरिए मोटे मुनाफे का झांसा दिया था। झांसे में आकर उन्होंने साल 2013 में रेमो की फिल्म में 5 करोड़ रुपए लगा दिए थे।

Non-bailable warrant issued against Remo D'Souza, Fraud case of 5 crores | रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 5 करोड़ की धोखाधड़ी और अंडरवर्ल्ड से धमकी दिलाने का है मामला

रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वरंट जारी, 5 करोड़ की धोखाधड़ी और अंडरवर्ल्ड से धमकी दिलाने का है मामला

Highlightsअदालत ने 23 सितंबर को रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।आईजी से अनुमति मिलते ही पुलिस टीम रेमो को गिरफ्तार करने मुंबई रवाना होगी।

बॉलीवुड में अपनी कोरियोग्राफी और फिल्म मेकिंग से पहचाने जाने वाले रेमो डिसूजा अब एक बड़े विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ एक प्रॉपर्टी डीलर ने 5 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किराया है। साथ ही रेमो कि गिरफ्तार करने के लिए आईजी से अनुमति मांगी गई है।

जानिए क्या है मामला
मुकदमा दर्ज करने वाले शख्स का नाम सतेंद्र त्यागी है जो कि गांव मोरटी का रहने वाला है। सतेंद्र ने यह मुकदमा साल 2016 में सिहानी गेट थाने में दर्ज कराया था। उनका यह कहना है कि रेमो डिसूजा के साथ उनके पारिवारिक संबंध थे। एक बार रेमो ने उनको एक फिल्म के जरिए मोटे मुनाफे का झांसा दिया था। झांसे में आकर उन्होंने साल 2013 में रेमो की फिल्म में 5 करोड़ रुपए लगा दिए थे।

रेमो ने दी थी अंडरवर्ल्ड की धमकी

सतेंद्र ने बताया कि जब पैसे वापस मांगने का समय आया तो उन्होंने 13 दिसंबर 2016 को रेमो को फोन कॉल किया। लेकिन रेमो ने उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी दिलाई। धमकी देते हुए एक शख्स ने कहा कि अगर दोबारा पैसे मांगे तो तुम्हें मौत के घाट उतार दूंगा। धमकी देने वाले शख्स ने अपना नाम प्रसाध पुजारी बताया था। साथ ही उसने मुंबई में न घुसने की धमकी भी दी।

आईजी की अनुमति के बाद होगी गिरफ्तारी

अब इस मामले में एसीजेएम अष्टम की अदालत में सुनवाई चल रही है। अदालत में तय तारीख पर न पहुंचने पर अदालत ने 23 सितंबर को रेमो डिसूजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। मुंबई जाने के लिए आईजी से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही पुलिस टीम रेमो को गिरफ्तार करने मुंबई रवाना होगी।

Web Title: Non-bailable warrant issued against Remo D'Souza, Fraud case of 5 crores

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे