'दृश्यम' के डायरेक्टर निशिकांत कामत के निधन की उड़ी अफवाह, रीतेश देशमुख ने ट्वीट करके बताई सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 17, 2020 01:21 PM2020-08-17T13:21:28+5:302020-08-17T13:24:54+5:30

निशिकांत ने साल 2005 में मराठी फिल्म डोंबिवली फास्ट के साथ निर्देशन के क्षेत्र में अपना डेब्यू किया है। यह मराठी फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों से थी

Nishikant Kamat is still alive and fighting: Riteish Deshmukh | 'दृश्यम' के डायरेक्टर निशिकांत कामत के निधन की उड़ी अफवाह, रीतेश देशमुख ने ट्वीट करके बताई सच्चाई

'दृश्यम' के डायरेक्टर निशिकांत कामत के निधन की उड़ी अफवाह, रीतेश देशमुख ने ट्वीट करके बताई सच्चाई

Highlightsनिशिकांत कामत के निधन की अचानक से सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ गई हैनिशिकांत फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं

अचानक से सोशल मीडिया पर इस बात की अफवाह उड़ी कि  दृश्यम जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन हो गया है। कई मीडिया हाउस ने इस बात की पुष्टि की निशिकांत का निधन हैदराबाद में हुआ है।  लेकिन ये अफवाह है क्योंकि डायरेक्टर अभी भी वेंटीलेटर पर हैं।

खबर के अनुसार निशिकांत कामत लिवर सिरोरसिस के पीड़ित हैं। निशिकांत काफी समय से बिमार चल रहे हैं। ऐसे में अफवाह उड़ने के बाद रीतेश देशमुख ने ट्वीट करके लिखा है कि निशिकांत कामत वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वह अभी भी जीवित हैं और लड़ रहे हैं। उसके लिए प्रार्थना करते हैं।


निशिकांत ने साल 2005 में मराठी फिल्म डोंबिवली फास्ट के साथ निर्देशन के क्षेत्र में अपना डेब्यू किया है। यह मराठी फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों से थी। खास बात ये है कि 2006 में मराठी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया है।

निशिकांत कामत तब ज्यादा सुर्खियों में आए जब उन्होंने 2015 में अजय देवगन और तब्बू को लेकर फिल्म दृश्यम का निर्देशन किया। निशिकांत को उनकी अलग और बेहतरीन फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। निशिकांत ने फोर्स, रॉकी हैंडसम, मदारी, दृश्यम जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। 50 साल की उम्र में निशिकांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Web Title: Nishikant Kamat is still alive and fighting: Riteish Deshmukh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे